न्यूजीलैंड के साथ एफटीए, भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता: पीएम मोदी

New Delhi, 23 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है और यह देश का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला एफटीए है.

पीएम मोदी ने बताया कि इस एफटीए के लिए न्यूजीलैंड से बातचीत हेतु बनाई गई पूरी टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही थीं.

पीएम मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक आर्टिकल शेयर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि India के मुक्त व्यापार समझौते आज केवल शुल्क कटौती से कहीं अधिक हैं और यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं.

पीएम ने कहा, “उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह India का पहला महिला नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता है. वार्ता टीम में लगभग सभी महिलाएं शामिल थीं.”

यह मुक्त व्यापार समझौता India की व्यापार कूटनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो व्यापक आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खोलता है. भारतीय वस्तुओं के लिए बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित करके, सेवाओं और परिवहन में अवसरों का विस्तार करके और कृषि, निवेश एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करके, यह समझौता अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में ठोस और व्यापक लाभ प्रदान करता है.

एफटीए के तहत भारतीय एक्सपोर्ट पर 100 प्रतिशत ड्यूटी खत्म हो जाएगी, साथ ही लंबे समय तक आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 15 सालों में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी है. न्यूजीलैंड का मार्केट एक्सेस ऑफर “एंट्री इनटू फोर्स” (ईआईएफ) से न्यूजीलैंड की 100 प्रतिशत टैरिफ लाइनों (8,284 टैरिफ लाइनें) पर तुरंत ड्यूटी खत्म (जीरो ड्यूटी) हो जाएगी.

Government के अनुसार, किसानों और एमएसएमई से लेकर छात्रों और कुशल प्रोफेशनल्स तक, इस समझौते से बड़े पैमाने पर फायदा होने की उम्मीद है, जिससे एक भरोसेमंद, दूरदर्शी वैश्विक भागीदार के रूप में India की स्थिति मजबूत होगी और विश्व स्तर पर एकीकृत विकसित India 2047 के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा.

एबीएस/

Leave a Comment