पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा हटाई, केंद्र सरकार ने दी जेड सिक्योरिटी

New Delhi, 15 अप्रैल . केंद्र Government ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बड़ी सुरक्षा राहत देते हुए जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह सुरक्षा दिल्ली व पंजाब दोनों जगह लागू होगी और अर्धसैनिक बल उनके सुरक्षा कवच का जिम्मा संभालेंगे.

जानकारी के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. गृह मंत्रालय ने सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन करने के बाद यह कदम उठाया है.

पंजाब की ‘आप’ Government ने राघव चड्ढा की राज्यस्तरीय सुरक्षा वापस ले ली थी. इससे पहले, जब वह पंजाब से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे, तब उन्हें राज्य Government की ओर से उच्च स्तर की जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी.

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी नेतृत्व के बीच तनाव खुलकर सामने आया है. यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब पार्टी ने 2 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया. इस फैसले के बाद चड्ढा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें खामोश किया गया है लेकिन हराया नहीं गया.

हाल ही में उन्होंने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘आवाज उठाई, कीमत चुकाई’ टाइटल से एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में संसद के दौरान उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की झलक दिखाई गई. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि जो लोग उनके संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें उनका काम खुद जवाब देगा.

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के पीछे यह आरोप लगाया था कि वह संसद में Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government के खिलाफ मुखर होकर नहीं बोल रहे थे और ज्यादा ध्यान अपने प्रचार-प्रसार पर दे रहे थे.

हालांकि, राघव चड्ढा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें झूठा बताया. उन्होंने कहा कि वह संसद में हंगामा करने के लिए नहीं बल्कि लोगों के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं. उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से राघव चड्ढा लगातार social media पर सक्रिय हैं और कई वीडियो व पोस्ट के जरिए अपनी बात रख रहे हैं.

फिलहाल, सुरक्षा बढ़ाए जाने के फैसले को उनके लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है लेकिन सियासी हलकों में उनके व पार्टी के बीच बढ़ती दूरी को लेकर चर्चाएं जारी हैं.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment