
Mumbai , 2 मई . पुणे में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Saturday को जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा और मांग की जाएगी कि मृत्युदंड की सजा मिले.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Saturday को मीडिया से बातचीत में कहा, “पुणे की घटना बहुत निंदनीय है. मासूम बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया और उसको मौत के घाट भी उतार दिया. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा. हम मांग करेंगे कि ऐसे आरोपी को मृत्युदंड की सजा मिले.”
इससे पहले, Maharashtra के मंत्री योगेश कदम ने से बात करते हुए कहा, “जांच अभी चल रही है और हमारी कोशिश है कि उस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिले.”
बता दें कि पुणे के नसरापुर गांव में बीते दिन यह घटना हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई और उसके परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. ढूंढने के दौरान ही बच्ची की क्षत-विक्षत और खून से लथपथ लाश मिली. इलाके के cctv फुटेज में कथित तौर पर आरोपी बुज़ुर्ग उस छोटी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखा, जिससे Police को उसकी पहचान करने और उसे हिरासत में लेने में मदद मिली.
रेप और हत्या की इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने Saturday को पुणे-Bengaluru हाईवे पर चक्का जाम भी कर दिया. एक व्यक्ति ने कहा, “मैं इस दुखी समुदाय के साथ खड़ा हूं. हालांकि, हम कानून के राज में रहते हैं, लेकिन फास्ट-ट्रैक अदालतों की ओर से जल्द फैसले न सुना पाने की लगातार नाकामी ने लोगों का भरोसा तोड़ दिया है. जब इंसाफ मिलने में सालों लग जाते हैं, तो अपराधियों में कानून का डर खत्म हो जाता है और हिंसा का यह सिलसिला चलता रहता है.”
पुणे के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि नसरापुर गांव में एक बच्ची के साथ अत्याचार कर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले का आरोपी आसपास के ही इलाके में रहने वाला लगभग 65 साल का व्यक्ति है, जिसने बच्ची को बहलाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना Friday करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुई और इसकी सूचना हमें लगभग सवा पांच बजे मिली. सूचना मिलते ही Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगले एक से डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
एसपी संदीप सिंह गिल ने कहा कि 15 दिनों के अंदर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी और केस की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी. गिल ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि Police इस मामले में बहुत सख्त कार्रवाई करेगी.
–
डीसीएच/