
वाशिंगटन, 2 मई . ईरान संघर्ष का असर अमेरिकी एविएशन सेक्टर भी दिखने लगा है. Saturday को अमेरिकी कंपनी स्पिरिट एयरलाइंस ने उड़ानें बंद करने का ऐलान कर दिया. कंपनी 34 साल इस सेक्टर में गुजार चुकी है लेकिन वर्तमान हालात में उसने हाथ खड़े कर दिए हैं.
कंपनी ने Saturday को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की कि वो अपना कारोबार बंद कर रही है और तुरंत ही अपनी सभी उड़ानें रोक रही है. एयरलाइन ने ग्राहकों को दिए एक नोटिस में कहा, “सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, और अब कस्टमर सर्विस भी उपलब्ध नहीं है.”
वहीं, विभिन्न social media प्लेटफॉर्म्स पर एयरलाइन ने बताया कि उसके बुकिंग प्लेटफॉर्म की जगह अब रिफंड और आगे की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा रही है. स्पिरिट को ईंधन की बढ़ती कीमतों, बढ़ते खर्चों और यात्रा की मांग में आए बदलावों के कारण काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा था. इस साल तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से उसकी स्थिति कमजोर होने से पहले, उसने दिवालियापन से बाहर निकलने की भी योजना बनाई थी.
इसकी मूल वजह जेट फ्यूल की कीमतों में वृद्धि बताई जा रही है. एयरलाइन ने कहा, “हमें पिछले 34 वर्षों में बेहद कम लागत वाले मॉडल को प्रस्तुत करने पर गर्व है, और हमें उम्मीद थी कि हम आने वाले कई वर्षों तक अपने मेहमानों की सेवा करते रहेंगे.”
एयरलाइन ने दो साल से भी कम समय में दो बार दिवालिया होने के लिए अर्जी दी थी. Government से आर्थिक मदद पाने की कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके चलते करीब 17,000 लोग बेरोजगार हो गए.
रॉयटर्स के अनुसार, यह शटडाउन ऋण देने वाले और अमेरिकी Government के साथ एक प्रस्तावित बेलआउट पैकेज को लेकर चल रही बातचीत असफल रहने के बाद हुआ है; इसके चलते एयरलाइन के पास अपने ऑपरेशन्स जारी रखने के लिए कोई नई पूंजी नहीं बची थी.
स्पिरिट ने कहा कि फंडिंग के सभी प्रयास विफल होने के बाद उसके पास ऑपरेशन्स बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था. President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी Government ने एयरलाइन को दिवालिया होने से बचाने के लिए टैक्सपेयर्स के पैसे से अधिग्रहण का ‘अंतिम प्रस्ताव’ दिया था, लेकिन समझौता नहीं हो पाया.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को संयुक्त हमले शुरू किए. इस वजह से तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई हैं. संघर्ष से दुनिया परेशान है. ऊर्जा की सप्लाई में रुकावट से आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं.
–
केआर/