Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पुणे : अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, एमपीडीए के तहत कार्रवाई

पुणे : अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, एमपीडीए के तहत कार्रवाई

पुणे, 20 जून . Maharashtra के पुणे जिले के दौंड तहसील अंतर्गत दापोडी गांव के लिंगमाळ क्षेत्र में अवैध रूप से देसी हाथभट्टी शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को Police ने कड़ी कार्रवाई करते हुए Maharashtra प्रतिबंधक कानून (एमपीडीए) के तहत एक वर्ष के लिए नजरबंद किया है.

कार्रवाई किए गए आरोपी की पहचान अजित महादेव मासाळ (उम्र 37 वर्ष, निवासी दापोडी, लिंगमाळ, तहसील दौंड, जिला पुणे) के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ यवत Police थाने में कुल छह मामले दर्ज थे. बार-बार अपराध दर्ज होने के बावजूद वह अवैध शराब बिक्री का काम जारी रखे हुए था.

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई. इसके तहत जिलाधिकारी, पुणे के आदेशानुसार Maharashtra झोपड़पट्टी गुंड, हाथभट्टीवाले, औषधीय अपराधी व अन्य खतरनाक व्यक्तियों पर नियंत्रण हेतु अधिनियम 1981 (संशोधन 2025) की धारा 3(1) के तहत आरोपी को ‘हाथभट्टी शराब विक्रेता’ श्रेणी में रखते हुए 1 वर्ष के लिए नजरबंद किया गया है. आरोपी को अमरावती स्थित केंद्रीय कारागार में भेजा गया है.

यह कार्रवाई Police अधीक्षक संदीप सिंह गिल्ल, अपर Police अधीक्षक गणेश बिरादार तथा उपविभागीय Police अधिकारी बापुराव दडस के मार्गदर्शन में की गई. इस कार्रवाई में Police निरीक्षक संतोष तासगावकर, उपनिरीक्षक किशोर वागज, सागर माने तथा यवत Police स्टेशन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

बता दें कि अवैध शराब के खिलाफ Police की कार्रवाई का इसी प्रकार का एक दूसरा मामला Saturday को New Delhi से सामने आया, जहां नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली के करावल नगर थाना Police को बड़ी सफलता मिली है. Police ने एक संगठित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 22 किलो से अधिक गांजा, भारी मात्रा में अवैध शराब तथा 2.51 लाख रुपए नकद बरामद किए गए.

–

डीके/एबीएम

Share