
New Delhi, 22 अप्रैल . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है. इसे लेकर Union Minister जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Prime Minister Narendra Modi के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ‘आतंकवादी’ जैसे शब्द का प्रयोग करना 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का घोर अपमान है.
उन्होंने कहा कि मुद्दा और विजन विहीन कांग्रेस आगामी पांच राज्यों के चुनाव में होने वाली हार के डर से बौखला गई है. महिलाओं के अधिकारों को छीनने की कोशिश में देशभर में जनता के आक्रोश का शिकार हो रही है, अपने खोते जनाधार से चिढ़े कांग्रेस के नेता देश के Prime Minister मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं.
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि Prime Minister मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की शर्मनाक और अपमानजनक शब्दावली की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है. Prime Minister के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का जवाब देश की जनता कांग्रेस को जरूर देगी.
वहीं, Union Minister किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के Prime Minister पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
Union Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक बयान के लिए कड़ी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को ‘आतंकवादी’ कहा है. यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक और अभूतपूर्व हमला है. यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है. तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है. तुरंत कार्रवाई से कोई समझौता नहीं होगा.
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत की है. भाजपा ने पूरी घटना और उनके द्वारा Prime Minister के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कानून कार्रवाई की मांग की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हर दिन, कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और India के चुने हुए Prime Minister को ‘आतंकवादी’ कहकर देश को शर्मसार कर दिया. देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान, उन लाखों लोगों का अपमान है जो पीएम मोदी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी जैसे नेता को ‘आतंकवादी’ कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, बेहद निंदनीय है. जब भी कांग्रेस पीएम मोदी पर अपशब्दों की बौछार करती है तो India की जनता ही उन्हें जवाब देती है. इस बार भी जनता ही जवाब देगी.
–
डीकेपी/