
चंडीगढ़, 13 जुलाई . “पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस, 2026” पर Governor के हस्ताक्षर करने पर पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने Governor गुलाब चंद कटारिया को धन्यवाद दिया है.
Chief Minister भगवंत मान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब के बच्चों और अभिभावकों के हित में हमारे द्वारा लिए गए अहम फैसले का समर्थन करने के लिए माननीय Governor का हार्दिक धन्यवाद. निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर किए जा रहे शोषण को रोकने के लिए हमारी Government द्वारा लाए गए “पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस, 2026″ पर Governor ने हस्ताक्षर कर दिए हैं.”
Chief Minister भगवंत मान ने आगे लिखा, “इस अध्यादेश के लागू होने के बाद, कोई भी निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस में 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर पाएगा. हमारी Government शिक्षा को कारोबार नहीं बनने देगी, और हम आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
आम आदमी पार्टी के नेता आदिल अहमद खान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बच्चों की पढ़ाई पर नहीं चलेगी फीस माफिया की मनमानी! Chief Minister भगवंत मान और पंजाब Government की पहल को बड़ी सफलता मिली है. निजी स्कूलों की अनियंत्रित फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने वाले पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस, 2026 को Governor की मंजूरी मिल गई है.
उन्होंने लिखा, “अब कोई भी प्राइवेट स्कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा. मान Government का संकल्प साफ है, शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, कारोबार नहीं.”
आम आदमी पार्टी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर अभिभावकों से हो रही लूट के खिलाफ मान Government ने पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस, 2026 लाया था, जिस पर पंजाब के माननीय Governor ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. अब पंजाब में कोई भी प्राइवेट स्कूल सालाना 5 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेगा. मान Government का साफ मानना है कि अच्छी शिक्षा हर बच्चे का हक है, कोई कारोबार नहीं. यह फैसला प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाएगा और अभिभावकों को बड़ी राहत देगा.
–
एसडी/पीएम