Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

पृथ्वीराज की ‘खलीफा’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, 20 अगस्त को रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

पृथ्वीराज की ‘खलीफा’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, 20 अगस्त को रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

Mumbai , 14 अगस्त . पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘खलीफा’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. निर्देशक वैसाख की रिवेंज थ्रिलर को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब फिल्म की रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है.

फिल्म में पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में हैं और वह आमिर अली नाम के किरदार में नजर आएंगे. Actor ने खुद social media पर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी साझा की.

पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पर यह अपडेट शेयर करते हुए लिखा, ”फिल्म ‘खलीफा’ को सेंसर से यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल चुका है. अब यह फिल्म 20 अगस्त 2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

फिल्म को लेकर मेकर्स पहले ही कई किरदारों की जानकारी सामने ला चुके हैं. Actress मोहिनी फिल्म में नूरजहां का किरदार निभा रही हैं, जबकि कायरा वासुदेवन के किरदार का नाम वैष्णवी है. वहीं Actor शम्मी थिलाकन राघवन के किरदार में दिखाई देंगे.

फिल्म में इन किरदारों की क्या भूमिका होगी, इसे लेकर मेकर्स ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है.

बता दें कि ‘खलीफा’ की शूटिंग इसी साल जून में पूरी हो गई थी. फिल्म के कुछ सीन्स Dubai में शूट किए गए. इसके लिए फिल्म की टीम इस साल की शुरुआत में Dubai पहुंची थी.

फिल्म का टीजर रिलीज किया जा रहा है, जिसमें कहानी एक न्यूज बुलेटिन से शुरू होती दिखाई गई थी. इसमें बताया गया कि Police और कस्टम अधिकारियों ने मिडिल ईस्ट से चल रहे करोड़ों डॉलर के सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाया है. इस नेटवर्क का संबंध लंदन, नेपाल और केरल से है. इसके बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति से कस्टम अधिकारी पनिकर पूछताछ करता है. पनिकर उसे आमिर के बारे में बताते हुए डराने की कोशिश करता है और कहता है कि आमिर अब खत्म हो चुका है और India में कदम रखते ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. इसी दौरान वह कोफेपोसा कानून का भी जिक्र करता है.

लेकिन पूछताछ के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ही पनिकर से सवाल कर बैठता है कि क्या उसे पता है कि कोफेपोसा कानून की शुरुआत कैसे हुई थी. इसके बाद वह पुराने समय के कुछ बड़े नामों का जिक्र करता है और बताता है कि उत्तर India में सुकुर नरेन बखिया और हाजी मस्तान, जबकि दक्षिण India में मुदलियार और मम्बारायक्कल अहमद अली जैसे नाम चर्चा में थे.

वह आगे बताता है कि आमिर अली उसी अहमद अली का पोता है. इसके बाद वह अधिकारी को आमिर को पकड़ने की चुनौती देता है और कहता है कि अगर वह आमिर को पकड़ लेता है, तभी उसे असली ‘फायरवर्क्स’ देखने को मिलेंगे.

‘खलीफा’ फिल्म 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

–

पीके/एएस

Share