प्रधानमंत्री मोदी का दक्षिण भारत दौरा, तमिलनाडु में करेंगे एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत

New Delhi, 23 जनवरी . Prime Minister Narendra Modi Friday को दक्षिण India के राज्य तमिलनाडु में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. तमिलनाडु के मदुरंतकम में Friday को एनडीए की एक बड़ी सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें Prime Minister मोदी शामिल होंगे.

Friday सुबह भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम अपने Prime Minister Narendra Modi का स्वागत करते हैं, जो नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के लिए प्रचार करने तमिलनाडु आ रहे हैं.”

इससे पहले, Prime Minister मोदी के तमिलनाडु दौरे को लेकर भाजपा के चुनाव प्रभारी और Union Minister पीयूष गोयल ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi चेंगलपट्टू के मदुरंतकम में एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे. यह Prime Minister मोदी और एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तमिलनाडु में एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत है.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह डीएमके की भ्रष्टाचार से भरी Government को खत्म करने और हर वर्ग के लिए सुशासन, अवसर और समृद्धि लाने की दिशा में पहला कदम भी है. इस बार, तमिलनाडु में एनडीए का जलवा रहेगा.”

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता नैनार नागेंद्रन ने बताया कि Prime Minister मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जो राज्य में एनडीए की चुनावी लड़ाई की शुरुआत होगी. नैनार नागेंद्रन ने मदुरंतकम रैली में एकता के एक बड़े प्रदर्शन का संकेत दिया.

चेन्नई-तिंडीवनम हाईवे पर होने वाली यह रैली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए की पहली बड़ी जनसभा होगी. इसमें पूरे राज्य से बड़ी संख्या में भीड़ और वॉलंटियर्स के आने की उम्मीद है. एनडीए के घटक दलों के नेताओं के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है.

तमिलनाडु में एनडीए के घटक दलों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), तमिल मनीला कांग्रेस और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) शामिल हैं.

डीसीएच/

Leave a Comment