
गुवाहाटी, 21 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi के दो दिवसीय असम दौरे का Sunday को समापन हो गया. इसके लिए असम के Chief Minister डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने Prime Minister को हार्दिक विदाई दी.
असम के Chief Minister कार्यालय ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi को असम की दो दिवसीय यात्रा के समापन पर Chief Minister डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने हार्दिक विदाई दी. जनता की ओर से Chief Minister ने राज्य के विकास के प्रति उनके मार्गदर्शन, समर्थन और अटूट प्रतिबद्धता के लिए Prime Minister के प्रति आभार व्यक्त किया. असम की जनता उनकी अगली यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही है.
इससे पहले Prime Minister मोदी ने डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब यहां (असम) बनी खाद से नॉर्थ-ईस्ट के खेतों को ताकत मिलती थी. किसानों की फसलों को सहारा मिलता था. जब देश के कई हिस्सों में खाद की आपूर्ति चुनौती बनी, तब नामरूप किसानों के लिए उम्मीद बना रहा, लेकिन पुराने कारखानों की टेक्नोलॉजी समय के साथ पुरानी होती गई और कांग्रेस की Governmentों ने कोई ध्यान नहीं दिया. नतीजा ये हुआ कि प्लांट की कई यूनिट्स इसी वजह से बंद होती गईं. पूरे नॉर्थ-ईस्ट के किसान परेशान होते रहे, देश के किसानों को भी तकलीफ हुई, लेकिन कांग्रेस वालों ने इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला, वो अपनी मस्ती में ही रहे. आज हमारी डबल इंजन की Government कांग्रेस द्वारा पैदा की गई समस्याओं का समाधान कर रही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही है. ये लोग असम के जंगल और जमीन पर उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाना चाहते हैं, जिनसे उनका वोट बैंक मजबूत होता है. आप बर्बाद हो जाएं, उनको इसकी परवाह नहीं है, इसलिए इन्हें बांग्लादेशी घुसपैठिए ज्यादा अच्छे लगते हैं.
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को कांग्रेस ने ही बसाया और कांग्रेस ही उन्हें बचा रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का विरोध कर रही है. तुष्टिकरण और वोट बैंक की इस कांग्रेसी जहर से हमें असम को बचाकर रखना है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि असम की पहचान और असम के सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा फौलाद बनकर आपके साथ खड़ी है.
उन्होंने कहा कि आज बीज से बाजार तक… भाजपा Government किसानों के साथ खड़ी है. खेत के काम के लिए सीधे खाते में पैसे पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि किसान को उधार के लिए भटकना न पड़े. अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए हैं. इसी साल किसानों की मदद के लिए 35 हजार करोड़ रुपए की दो नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें पीएम धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन शामिल हैं. इससे खेती को बढ़ावा मिलेगा. हम किसानों की हर जरूरत को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं.
–
एमएस/डीकेपी