प्रधानमंत्री मोदी आज ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल, टेक्नोलॉजी और रक्षा पर रहेगा फोकस

ओस्लो, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे. इस समिट का मकसद टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, रक्षा, सस्टेनेबिलिटी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में India और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, “तीसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट 19 मई 2026 को ओस्लो में आयोजित होगा. Prime Minister Narendra Modi के साथ नॉर्वे के Prime Minister जोनास गहर स्टोर, डेनमार्क की Prime Minister मेटे फ्रेडरिक्सन, फिनलैंड के Prime Minister पेटेरी ओर्पो, आइसलैंड की Prime Minister क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर और स्वीडन के Prime Minister उल्फ क्रिस्टर्सन भी समिट में शामिल होंगे.”

एमईए ने कहा कि यह समिट पहले हुए दो समिट 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित बैठकों को आगे बढ़ाएगा. इसके जरिए India और नॉर्डिक देशों के रिश्तों को और ज्यादा रणनीतिक रूप दिया जाएगा, खासकर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी, ब्लू इकोनॉमी, रक्षा, अंतरिक्ष और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में.

समिट से पहले, Prime Minister मोदी ने Monday को ओस्लो में इंडिया-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने भारत-ईएफटीए ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग पर जोर दिया.

इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और India और नॉर्वे के बिजनेस और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े 250 से अधिक लोग शामिल हुए. इस दौरान भारतीय और नॉर्वेजियन संस्थाओं के बीच कई कारोबारी समझौते भी साइन किए गए.

Prime Minister मोदी Monday को अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे. खास सम्मान दिखाते हुए नॉर्वे के Prime Minister जोनास गहर स्टोर खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे. India में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर, नॉर्वे में India की राजदूत ग्लोरिया गंगटे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे.

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ओस्लो के रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड-वी से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने खास तौर पर उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, “उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक खूबसूरती की सराहना की और कहा कि India और नॉर्वे की पुरानी दोस्ती लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों-केंद्रित प्रशासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर लगातार मजबूत हो रही है.”

बाद में किंग हेराल्ड ने Prime Minister मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन भी किया. Prime Minister ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए किंग का धन्यवाद किया.

इससे पहले दिन में Prime Minister मोदी को नॉर्वे के विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और Government प्रमुखों को दिए जाने वाले सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया.

सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ”ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान India की जनता को समर्पित है और भारत-नॉर्वे की मजबूत दोस्ती का प्रतीक है. यह वैश्विक प्रगति के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

Prime Minister ने इस सम्मान के लिए राजा हेराल्ड और नॉर्वे की जनता का भी आभार जताया. पीएमओ के अनुसार, यह सम्मान नॉर्वे और मानवता के हित में बेहतरीन सेवाओं के लिए दिया जाता है.

एवाई/एएस

Leave a Comment