वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित, 6322 करोड़ की देंगे सौगात

वाराणसी, 27 अप्रैल . शिव की नगरी काशी में Tuesday को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा. Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंच रहे हैं.

‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को देश के Prime Minister व काशी के सांसद Narendra Modi संबोधित करेंगे. भाजपा की ओर से बरेका ग्राउंड में प्रस्तावित इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं की सहभागिता संभावित है. इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाएं संभालेंगी. यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था में महिला Policeकर्मी तैनात रहेंगी.

सम्मेलन में महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर संवाद होगा. साथ ही Prime Minister वाराणसी को 6,322 करोड़ की 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात देंगे. साथ ही Prime Minister दो नई अमृत India Express Trainों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी ये योजनाएं पूर्वांचल के विकास को रफ्तार देगी.

पीएम 28 अप्रैल को दोपहर बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से बरेका जनसभा स्थल पर करीब 5 बजे पहुंचेंगे. Prime Minister की अगवानी Governor आनंदीबेन पटेल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक करेंगे. स्वागत करने में कई मंत्री तथा बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हो सकते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी उपस्थित रहने की संभावना है. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन के अन्य पदाधिकारी और कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

पीएम 29 अप्रैल को सुबह 8:30 बीएलडब्ल्यू से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे. Prime Minister जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं. मोदी-योगी Government द्वारा पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए तेज गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं. लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली नई परियोजनाएं क्षेत्र के संतुलित और सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

जानकारी के अनुसार, Prime Minister दो नई अमृत India Express Trainों को भी हरी झंडी दिखाएंगे जिसमें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-Mumbai (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेन है. परियोजनाओं के तहत नई सड़कों का निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, सड़क चौड़ीकरण जैसी व्यवस्थाओं से यातायात सुगम होगा. अस्पतालों के निर्माण और उच्चीकरण से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि शैक्षणिक संस्थानों के विकास से युवाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा. पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता योजनाएं नागरिकों के स्वस्थ जीवन के अधिकार को सशक्त करेंगी.

इसके साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों एवं कुंडों का जीर्णोद्धार, एसटीपी निर्माण, हरित ऊर्जा ,धार्मिक स्थलों और पक्के घाटों का विकास, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तथा बिजली व्यवस्था में सुधार, शहरी अवसंरचना आदि कई विकास के कार्य शामिल हैं. उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए विकास और कानून व्यवस्था का पैमाना बनता जा रहा है.

Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन व Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी विकास के नए आयाम छू रहा है. विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए Prime Minister Tuesday को दो दिनी दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे है. Prime Minister अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी दोपहर बाद पहुंचेंगे. लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर द्वारा बारेका के लिए उड़ान भरेंगे. Prime Minister Narendra Modi बीएलडब्लू में रात्रि विश्राम करेंगे. 29 अप्रैल की सुबह बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने जाएंगे.

Prime Minister के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, उनके स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, Police लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा व ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ स्वागत करेंगे. Prime Minister 6332.08 करोड़ की 163 योजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे. लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाएं -काली माता मंदिर से रिंग रोड तक वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग के 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 277.43 करोड़ समेत कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

विकेटी/एएमटी

Leave a Comment