
New Delhi, 16 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को सामाजिक और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े मामलों पर इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से मुलाकात की और कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की.
Prime Minister Narendra Modi ने ग्रैंड मुफ्ती की अगुवाई में India में चल रहे शैक्षिक और सामाजिक कल्याण प्रयासों की सराहना की.
उन्होंने कहा कि ग्रैंड मुफ्ती की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां वैश्विक स्तर पर India की प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं, और यह काबिले तारीफ है.
New Delhi में हुई उनकी बैठक में सामाजिक, मानवतावादी, शैक्षिक और विकास संबंधी मुद्दों, अल्पसंख्यक कल्याण और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा हुई.
ग्रैंड मुफ्ती ने Prime Minister को अपने हालिया केरल दौरे के दौरान ‘विथ ह्यूमैनिटी’ विषयक कार्यक्रम में विभिन्न समाज वर्गों के लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने Prime Minister को रमजान के पवित्र महीने के लिए अपना विशेष संदेश भी सौंपा.
बैठक में समावेशी विकास, केवल आर्थिक वृद्धि नहीं बल्कि मानव विकास और खुशी सूचकांक पर ध्यान देने और संसाधनों का उचित वितरण जैसे मुद्दे उठाए गए.
वक्फ मामलों और एसआईआर, ऐतिहासिक मस्जिदों और इस्लामिक धरोहर स्मारकों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई. अल्पसंख्यक शैक्षिक कल्याण योजनाओं, जैसे मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप और अलीगढ़ विश्वविद्यालय मलप्पुरम सेंटर के विकास पर भी चर्चा हुई.
ग्रैंड मुफ्ती ने पूरे देश में केंद्रीय Government और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच अधिक निकट सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.
–
एएमटी/डीकेपी