
कोलकाता, 26 मई . पश्चिम बंगाल की राजनीति में अवैध घुसपैठियों का मुद्दा गरमा गया है. इस विषय पर Tuesday को प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने राज्य की पूर्व टीएमसी Government और ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों को वापस भेजने के लिए केंद्र बनाए जाने की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से सीमा क्षेत्रों में भारी हलचल देखने को मिल रही है.
अग्निमित्रा पॉल ने से खास बातचीत में कहा कि जब से यह नोटिफिकेशन जारी हुआ है कि बॉर्डर पर ऐसे सेंटर बनाए जाएंगे जहां से लोगों को वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा, तब से वहां काफी मूवमेंट बढ़ गया है. इतने वर्षों तक पिछली Government ने इन लोगों को प्रोत्साहित किया. ये लोग हमारे देश के नहीं हैं, लेकिन India का अनाज, बिजली, पानी, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर इस्तेमाल कर रहे थे.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government ने वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता किया. हमारे Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने यह तक कहा है कि ऐसे लोगों को Police के हवाले नहीं किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी की Government अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें सीमा सुरक्षा बल के हवाले करेगी. जरूरत पड़ने पर उन्हें कुछ समय के लिए डिटेंशन सेंटर में भी रखा जा सकता है.
भाजपा नेता ने कहा कि बंग्लादेश ने पहले भी कहा था कि यदि उचित दस्तावेज मिलते हैं तो वह अपने नागरिकों को वापस लेने को तैयार है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Government ने सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला.
अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि सिर्फ अपने वोट बैंक और राजनीति के लिए दूसरे देश के लोगों को घुसाया गया. इससे देश की संपत्ति और सुरक्षा दोनों दांव पर लग गईं. अब जो Government आई है, वह इस मुद्दे पर बेहद सख्त है और पश्चिम बंगाल को हर तरफ से सुरक्षित राज्य बनाने का काम करेगी.
–
पीआईएम/एमएस