हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर भाजपा का पलटवार, शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस गांधीवादी नहीं गाली वाली पार्टी है

New Delhi, 26 मई . Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने Prime Minister Narendra Modi को लेकर अभद्र टिप्पणी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि Prime Minister Narendra Modi की नीतियों की वजह से India के पड़ोसी देशों के साथ संबंध खराब हुए हैं, जिसका असर प्याज निर्यात पर भी पड़ा है.

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि बांग्लादेश, श्रीलंका और ईरान जैसे देशों के साथ संबंधों में आई खराबी के कारण प्याज के निर्यात में रुकावट पैदा हुई है. उनके बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया.

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेताओं की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता अजय राय ने भी Prime Minister के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और राहुल गांधी ने Prime Minister को ‘गद्दार’ कहा था.

शहजाद पूनावाला ने कहा, “अब Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस गांधीवादी नहीं, बल्कि गाली वाली पार्टी बन चुकी है. कांग्रेस अब मोहब्बत की नहीं, गालियों की दुकान बन गई है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे व्यक्तिगत हमलों और अभद्र भाषा का सहारा लेते हैं. पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस में जो नेता सबसे ज्यादा गाली देता है, उसे राहुल गांधी की तरफ से ‘ताली और प्रमोशन’ मिलता है.

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह केवल Prime Minister का अपमान नहीं, बल्कि देश की जनता और संविधान का भी अपमान है. उन्होंने दावा किया कि जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से वोट के माध्यम से देगी.

–आईएएनेस

वीकेयू/एमएस

Leave a Comment