
New Delhi, 18 दिसंबर . दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘आप’ Government ने अपने पिछले कार्यकाल में कुछ काम नहीं किया है, अगर करते तो आज ये हाल न होता.
दिल्ली के जल और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज संसद में वायु प्रदूषण पर चर्चा हो रही है. जो आप अपने सामने देख रहे हैं, वे सभी काम हैं, जो किसी भी Government को प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए करने चाहिए थे, चाहे वह कूड़े के पहाड़ों को हटाना हो, फुटपाथों की मरम्मत हो, ई-कचरा प्रबंधन हो, यमुना की सफाई हो या सड़कों की सफाई हो. आप Government को पिछले 11 सालों में ये सभी काम करने चाहिए थे.
उन्होंने दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ‘आप’ Government ने इनमें से आधे काम भी किए होते, तो हमें सिर्फ बाकी बचे काम करने पड़ते. अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ Government ने पिछले 11 सालों में एक भी काम नहीं किया है. दिल्ली में हमारी Government पिछले 9 महीनों से है. 20 फरवरी, 2025 से Chief Minister और सभी मंत्री दिल्ली की सड़कों पर हैं. दिल्ली Government हर कार्यक्रम में सफल रही है. आज जब हम प्रदूषण की बात करते हैं, तो यह एक साल में पैदा हुई समस्या नहीं है. सालों से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है. अगर अरविंद केजरीवाल ने थोड़ा सा भी काम किया होता, तो हमें सिर्फ बाकी बचा काम करना पड़ता. फिर भी, दुर्भाग्य यह है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है.
प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं India Government, Prime Minister मोदी और Union Minister गडकरी को सड़कों के निर्माण के लिए दिल्ली Government को 803 करोड़ रुपए देने के लिए धन्यवाद देता हूं. पिछली केजरीवाल Government ने कभी भी India Government से फंड नहीं मांगा था, न ही दिल्ली का विकास किया था. इनका काम बस जेब भरना था.
उन्होंने जनता से सहयोग करने और राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए Government की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया.
प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली में प्रदूषण की समस्या चार महीने में या छह महीने में हल नहीं होगी. यह धीरे-धीरे कई सालों में कम होगी. हम दिल्ली के लोगों पर कोई सख्त नियम या शर्तें थोपना नहीं चाहते. इसके लिए दिल्ली के लोगों को हमारे साथ सहयोग करना होगा और हर सलाह को मानना होगा.”
–
एसएके/एबीएम