नेपाल के राष्ट्रपति ने जनरल धीरज सेठ को प्रदान की नेपाली ‘जनरल’ की मानद रैंक

New Delhi, 17 अगस्त . India और नेपाल के बीच दशकों पुरानी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के President रामचंद्र पौडेल ने Monday को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की. जनरल धीरज सेठ को काठमांडू स्थित President भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में यह मानद रैंक प्रदान किया गया.

दरअसल, जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किया जाना केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि यह India और नेपाल के बीच कायम विशेष सैन्य संबंधों की एक अनूठी और वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है. इस परंपरा के तहत, India और नेपाल एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को अपने-अपने सैन्य जनरल की मानद रैंक प्रदान करते हैं. यह परंपरा दोनों सेनाओं के बीच कायम निकट संबंधों और सैन्य भाईचारे का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है.

भारतीय सेना के अनुसार, यह पारस्परिक सम्मान केवल समारोह तक सीमित नहीं है. यह दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास, पेशेवर सम्मान और सैन्य सौहार्द की संस्थागत अभिव्यक्ति है. समय के साथ दोनों देशों में सैन्य नेतृत्व की कई पीढ़ियां बदलती रही हैं, लेकिन यह परंपरा लगातार कायम रही है.

यही वजह है कि जनरल धीरज सेठ को प्रदान किया गया यह सम्मान परंपरा के साथ रणनीतिक निरंतरता का भी प्रतीक है. यह समारोह भारतीय सेना और नेपाली सेना की उस प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है, जिसके तहत दोनों सेनाएं अपने विशिष्ट और ऐतिहासिक सैन्य संबंधों को बनाए रखते हुए आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किए जाने से दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती और सहयोग के विशेष संबंध और मजबूत हुए हैं. यह सम्मान India और नेपाल की लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी को मजबूत करने तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच कायम विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना को दोहराता है.

India और नेपाल के सैन्य संबंधों में यह परंपरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सिर्फ औपचारिक संपर्क ही नहीं, बल्कि लंबे समय से संयुक्त प्रशिक्षण, सैन्य आदान-प्रदान और पेशेवर सहयोग की व्यवस्था भी कायम रही है.

गौरतलब है कि जनरल धीरज सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं. उनकी नेपाल यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच पारंपरिक सैन्य संबंधों के साथ-साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक सैन्य संबंध को आगे बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होनी है.

–

जीसीबी/एसके

Leave a Comment