
New Delhi, 10 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर Saturday को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली Police और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों की तैनाती की गई है.
दिल्ली के कुछ इलाकों को छावनी में तब्दील किया गया है. राजधानी में लगभग 45 मेट्रो स्टेशन बंद हैं. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, जंतर-मंतर के आसपास के 4 किलोमीटर में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद रखा गया है.
New Delhi में मंडी हाउस से जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा का तगड़ा पहरा है. दिल्ली Police वाहनों को चेकिंग करने के बाद ही आगे जाने दे रही है. दिल्ली Police ने मंडी हाउस की ओर जाने वाली फिरोज शाह रोड पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं. वहीं, जनपथ गोल चक्कर पर भारी Police बल तैनात किया गया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. यहां Saturday होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सीआईएसएफ के और जवान तैनात किए गए हैं. आवास के बाहर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए Police भी अलर्ट पर है.
दिल्ली ट्रैफिक Police ने करीब 30 रास्तों को चिह्नित किया है, जहां आवागमन प्रभावित रह सकता है. दिल्ली Police ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि Saturday को सुबह 6 बजे से तत्कालीन स्थिति के अनुसार यातायात परिवर्तन लागू किए जाएंगे. दिल्ली Police ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे New Delhi और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) या हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.
उधर, दिल्ली Police ने राजधानी से सटे दूसरे राज्यों की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई है. अहम जगहों पर Policeकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तैनात किए गए हैं.
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर दिल्ली Police के साथ अतिरिक्त बल को लगाया गया है. साथ ही, बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. इसी तरह, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच लोनी गोल चक्कर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है.
हालांकि, टिकरी बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है. बॉर्डर से वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है और किसी तरह का ट्रैफिक जाम देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए Police बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी लगातार मौके पर पहुंच रहे हैं. संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है.
–
डीसीएच/