दिल्ली के मेयर बनने पर बोले प्रवेश वाही- ‘यह व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन की जीत है’

New Delhi, 29 अप्रैल . दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी संगठन को दिया है.

एमसीडी के नए महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली. Wednesday को हुए मतदान और मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वाही ने जीत हासिल की. वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर मोनिका पंत ने बाजी मारी.

नवनिर्वाचित मेयर प्रवेश वाही ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं इस जीत के लिए अपने संगठन को बधाई देना चाहूंगा. यह किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन की जीत है. हम सभी मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे. अब हम अपना काम करेंगे और दिल्ली के लोगों का भरोसा बढ़ाएंगे.”

नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर मोनिका पंत ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की बात करें तो सबसे पहले साफ-सफाई एक बड़ा मुद्दा है. Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पिछले एक साल से दिल्ली में हर जगह यह काम चल रहा है. हम इसे और आगे बढ़ाते हुए इस पर काम करना जारी रखेंगे.

दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. हमने दिल्ली में उस तरह का शासन भी देखा है, जब केजरीवाल के समय में कॉर्पोरेशन को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली थी, लेकिन पिछले एक साल में जब से भाजपा Government आई है, तो हमने इस व्यवस्था में सुधार किया है. निगम को आर्थिक मदद भी दी जा रही है. दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए हम लोग संकल्पित हैं. दिल्ली से कूड़ा साफ होगा, स्वच्छता को लेकर काम करेंगे.

अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह को लेकर सचदेवा ने कहा कि उनके उल्टे दिन शुरू हो गए हैं, वो सिर्फ दिन गिने.

दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह विजय दिल्ली में विकास की निरंतरता और जनसेवा के प्रति अटूट विश्वास की जीत है. आप दोनों के कुशल नेतृत्व में निगम प्रशासन विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा दिल्लीवासियों के जीवन को सुगम बनाने के हमारे साझा संकल्पों को साकार करेगा.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment