‘बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,’ प्रशांत किशोर का आरोप

Patna, 30 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए Thursday को मतदान के बीच जन सुराज के संस्थापक एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया. मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रशासन जन सुराज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा.

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी Political दलों को उसका पालन करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बार-बार केवल जन सुराज के समर्थकों को हटाने और हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. उन्होंने प्रशासन से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी समान कार्रवाई करने की मांग की.

जन सुराज प्रमुख ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर उनके एजेंटों और समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने अपने सहायता केंद्र लगाए हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन शर्मा और बबलू शर्मा सहित कुछ कार्यकर्ताओं को Police अपने साथ ले गई है, जिससे स्थानीय समर्थकों में भय का माहौल है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Wednesday रात से ही उनके समर्थकों को घरों से उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा होने का मतलब यह नहीं है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करे. उन्होंने आरोप लगाया कि Police उनकी शिकायत सुनने के लिए भी तैयार नहीं है और प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा.

प्रशांत किशोर ने कहा, “बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ रहा है. Policeकर्मी लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात में डरा-धमका रहे हैं. लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. Police जन सुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है. वे हमारे लोगों को हिरासत में ले रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है. जनता ने इस बार भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है.”

गोलघर चौक पर जन सुराज समर्थकों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि Police ने प्रशासन से अनुमति प्राप्त लोगों को भी हिरासत में लिया है, जबकि पास ही लगे भाजपा कैम्प पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे आम जनता में रोष है. उन्होंने आगे कहा कि 30 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है. Police प्रशासन पूरी तरह से एकतरफा हो गया है. कोशिश यही हो रही है कि सिर्फ भाजपा को वोट पड़े.

उन्होंने कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वे मौके पर डटे रहेंगे. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन से सभी Political दलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराया जाना चाहिए.

–

एमएनपी/पीआईएम/एएस

Leave a Comment