बिहार सरकार के छह महीने पूरे होने के बाद सड़कों पर उतरेंगे: प्रशांत किशोर

Patna, 25 जनवरी . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने Sunday को कहा कि जन सुराज ने बिहार नवनिर्माण की जो घोषणा की थी, उसके तहत पार्टी के तमाम लोगों के साथ जैसे ही नई Government के छह महीने पूरे होंगे, उसके बाद हम सड़कों पर उतरेंगे. Government ने जो मुख्य बात कही है, उसे पूरा करने की बात याद दिलाएंगे.

दरअसल, मिथिला स्टूडेंट यूनियन के 50 से अधिक सदस्यों ने Sunday को जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे.

यूनियन के फाउंडर नेशनल प्रेसिडेंट अनूप मैथिल और नेशनल प्रेसिडेंट आदित्य मोहन अपनी टीम के साथ जन सुराज में शामिल हुए. इस मौके पर प्रशांत किशोर ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव के समय Government ने लोगों को 10 हजार रुपए दिए हैं. वहीं उन्होंने कहा कि 1 लाख 90 हजार रुपए और देंगे ताकि जनता रोजी-रोजगार कर सके. एक जून से जन सुराज के तमाम लोग गांव-गांव, हर वार्ड में जाएंगे, और जिनको भी रोजगार चाहिए, उन्हें Government 1.90 लाख रुपए दिलाने के लिए लोगों की मदद करेंगे.

Patna में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में न Government खड़ी हुई और न ही विपक्ष पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ. समाज और सड़क पर जन सुराज के लोग खड़े हुए. पार्टी के सदस्य मनीष कश्यप ने मामले को उठाया और हम सभी लोग भी वहां गए. जिस दिन मैं वहां गया, उसी दिन Government ने एसआईटी का गठन कर दिया था.

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के सीनियर साथी वाईवी गिरी ने घोषणा की कि पीड़ित के परिजनों को लीगल तौर पर मदद की जाएगी. इस तरह के जितने भी मुद्दे आएंगे, उनमें जन सुराज के लोग पूरी ताकत से लड़ेंगे.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment