‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

Lucknow, 24 मार्च . Samajwadi Party की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं.

उन्होंने ‘धुरंधर 2’ फिल्म में अतीफ अहमद के किरदार को नकली नोटों का सप्लायर और सपा के महासचिव राम गोपाल यादव के दिए गए बयान कि Government बनने के बाद अतीक की मौत का बदला लिया जाएगा, इसपर कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर Chief Minister हैं, जिन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत किया है.

उन्होंने कहा, “एक फिल्म ने समाजवाद पार्टी और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर कर दिया है. अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था.”

वह आगे कहती हैं, “अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था. उसने मेरे पति राजूपाल जी की हत्या कर न सिर्फ मेरी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह की थी.”

उन्होंने कहा, “अतीक ने लोगों की हत्याएं करके नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर समाज को नुकसान पहुंचाया. Samajwadi Party के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश के सुरक्षा से खिलवाड़ किया.”

पूजा पाल आगे कहती हैं, “Samajwadi Party को अतीक अहमद की सभी गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन अतीक के ऊपर की गई कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई. अतीक अहमद के रूप में Samajwadi Party का एक बड़ा फाइनेंसर मारा गया, जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट थे. इसलिए राम गोपाल यादव कह रहे हैं कि सत्ता आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, “ये शब्द भले ही रामगोपाल यादव के हों, मगर विचार अखिलेश यादव के हैं. सपा का पूरा सिस्टम ही हत्यारों और अपराधियों को बचाने के लिए काम करता है.”

उन्होंने बताया कि अतीक के कब्र पर अखिलेश यादव फातिहा भी पढ़ने पहुंच जाते हैं. जब मैंने अतीक के गैंग के सफाया का स्वागत किया, तो मुझे भी पार्टी से निकाल दिया जाता है. मेरा स्पष्ट मानना है कि अगर मैं अतीक की हत्या होने के बाद भी जीवित हूं, तो इसकी एक मात्र वजह Chief Minister योगी आदित्यनाथ नाथ हैं. अगर प्रदेश में अखिलेश यादव की Government होती या वे Chief Minister होते, तो मेरी अभी तक हत्या हो चुकी होती.”

डीके/एएस

Leave a Comment