पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी

New Delhi, 24 मार्च . राज्यसभा में Tuesday को Prime Minister Narendra Modi ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर केंद्र Government का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में अलग-अलग क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स और अधिकारियों के एंपावर ग्रुप बने थे. इसी तरह कल ही ऐसे सात नए एंपावर ग्रुप का भी गठन किया गया है. ये ग्रुप सप्लाई चेन, पेट्रोल-डीजल, फर्टिलाइजर, गैस और महंगाई जैसे विषयों पर त्वरित और दूरगामी रणनीति के तहत कार्रवाई करने का काम करेंगे.

Prime Minister ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि साझा प्रयासों से हम परिस्थितियों का बेहतर सामना कर पाएंगे. Government ये भी प्रयास कर रही है कि आने वाले बुआई के सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद मिलती रहे. Government ने खाद की पर्याप्त सप्लाई के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं. Government का निरंतर प्रयास है कि किसानों पर किसी भी संकट का बोझ न पड़े. मैं देश के किसानों को फिर आश्वस्त करूंगा कि Government हर चुनौती के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है.

पीएम ने कहा कि आने वाले समय में ये संकट हमारे देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है. इस परीक्षा में सफलता के लिए राज्यों का सहयोग बहुत आवश्यक है. इसलिए इस सदन के माध्यम से मैं देश के सभी राज्य Governmentों से भी कुछ आग्रह करना चाहता हूं. संकट के समय गरीबों पर, श्रमिकों पर और प्रवासी साथियों पर बहुत बुरा असर पड़ता है. इसलिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ समय पर मिलता रहे, ये सुनिश्चित करना होगा.

Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि जहां प्रवासी श्रमिक काम करते हैं. उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए प्रो-एक्टिव कदम उठाए जाएं. ऐसी स्थितियों पर नजर रखने के लिए राज्य Governmentें विशेष व्यवस्थाएं करें, इससे काफी सुविधा होगी.

राज्य Governmentों को एक और चुनौती पर भी बहुत अधिक ध्यान देना होगा. ऐसे समय में कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले बहुत एक्टिव हो जाते हैं. जहां से भी ऐसी शिकायतें आती हैं, वहां त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए. जरूरी चीजों की सप्लाई निर्बाध चलती रहे, ये सुनिश्चित करना हर राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए.

एसडी/वीसी

Leave a Comment