ममता बनर्जी के ‘थप्पड़’ वाले वीडियो पर सियासी बवाल, एनडीए नेताओं ने की आलोचना

New Delhi, 9 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने Thursday को पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधा. एनडीए ने ममता बनर्जी के उस वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह अपनी ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं.

यह घटना Wednesday को कोलकाता में बारुईपुर में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में निकाले गए तृणमूल कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान हुई. यह मार्च कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद दक्षिण कोलकाता के बालीगंज आउटपोस्ट से हाजरा क्रॉसिंग तक निकाला गया था.

BJP MP दिनेश शर्मा ने समाचार एजेंसी से कहा, “अब ममता बनर्जी हिंसा चाहती हैं, जबकि भाजपा और Government चाहती है कि किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा न मिले. जो भी हिंसा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. तृणमूल कांग्रेस को भी भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए.”

उन्होंने सभी Political दलों से लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की.

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “ममता बनर्जी अभी भी बदलने को तैयार नहीं हैं. जो लोग Political दल को अपनी निजी संपत्ति समझते हैं, उन्हें जनता अंत में नकार देती है. अगर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व अब भी इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आता, तो भविष्य में पार्टी को और बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.”

पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “ममता बनर्जी की पार्टी में कभी कोई मजबूत संगठन नहीं था. यह सिर्फ एक भीड़ थी, जिसमें कुछ असामाजिक तत्व शामिल थे. जब स्थिति को संभालने का समय था, तब उन्होंने ऐसा नहीं किया. अब जो कुछ लोग बचे हैं, उन्हें ही थप्पड़ मार रही हैं.”

वहीं, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर कथित हमलों पर से कहा, “चुनाव में हार के बाद नेताओं में निराशा होना सामान्य बात है, लेकिन इस तरह के दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं. वे कहते हैं कि उन पर अंडे फेंके गए या उन्हें थप्पड़ मारा गया. उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर ऐसी कौन-सी वजह है, जिसके कारण लोग ममता बनर्जी और उनके समर्थकों का साथ छोड़ रहे हैं.”

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना सामान्य है, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जा सकती.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, “जब ममता बनर्जी Chief Minister थीं, तब उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की थी. ऐसे में हर कार्रवाई की प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है.”

एनडीए नेताओं की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment