ओडिशा में बढ़ती हिंसा से सियासी घमासान, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

भुवनेश्वर, 11 मई . Odisha में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के आरोपों को लेकर विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) और कांग्रेस ने Monday को राज्य Government पर निशाना साधा.

बीजेडी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य विपक्षी दल बीजेडी ने आरोप लगाया कि राज्य में हिंसा की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं.

पिछले 24 घंटों में हुई हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए पार्टी ने कहा कि Odisha में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गृह विभाग की विफलता साफ उजागर हो चुकी है.

पार्टी प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक डॉ. लेनिन महंती ने कहा कि Government राज्य में कानून का राज स्थापित करने में पूरी तरह विफल रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘डबल इंजन Government’ की लापरवाही और उदासीनता के कारण पिछले एक सप्ताह में ढेंकानाल, हिंजिली, कानास, बालियंता और बालिPatna में कई गंभीर घटनाएं हुई हैं.

महंती ने कहा कि Government की निष्क्रियता के कारण Police व्यवस्था कमजोर हो गई है, और कई थाने भाजपा के कार्यालयों की तरह काम कर रहे हैं.

बीजेडी छात्र इकाई की अध्यक्ष इप्सिता साहू ने आरोप लगाया कि मौजूदा Government के तहत 24 घंटे में पांच भयावह घटनाएं हुई हैं.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र India के इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं देखी गईं.

साहू ने दावा किया कि राज्य के Police महानिदेशक वाई. बी. खुरानिया ने भी स्वीकार किया है कि आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है.

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Monday को भुवनेश्वर-कटक Police कमिश्नरेट मुख्यालय का घेराव किया और राज्य में बढ़ती हिंसा और अपराध की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया.

कांग्रेस ने 7 मई को रेलवे सुरक्षा बल (जीआरपी) के एक जवान की भीड़ द्वारा की गई हत्या का भी जिक्र किया.

Odisha प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी.

उन्होंने कहा कि Government और Chief Minister इन गंभीर घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और Police पर अपराधियों को बचाने के आरोप लग रहे हैं.

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि कई अपराधी भाजपा, आरएसएस और विहिप से जुड़कर माहौल बिगाड़ रहे हैं.

विपक्ष ने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी को भी ‘राज धर्म’ निभाने की चेतावनी देनी पड़ी है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment