
Patna, 15 जनवरी . बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर Political दलों और नेताओं का चूड़ा-दही भोज जारी है. इसी बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और विधायक चेतन आनंद ने Thursday को चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया. Chief Minister नीतीश कुमार Thursday को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए.
दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में Chief Minister नीतीश कुमार के पहुंचने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह Union Minister चिराग पासवान ने उनका स्वागत किया. Chief Minister ने पूर्व Union Minister स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
Union Minister चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में Chief Minister नीतीश कुमार की मौजूदगी खास मानी जा रही है. इस मुलाकात को एनडीए के भीतर अच्छे तालमेल और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है. भोज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ रही.
Chief Minister इस क्रम में Patna में जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर जदयू की ओर से आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर चेतन आनंद ने Chief Minister को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
बता दें कि 14 जनवरी को तेजप्रताप यादव के आवास पर हुए दही-चूड़ा भोज में लालू यादव, Governor आरिफ मोहम्मद खान, उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा, साधु यादव और चेतन आनंद की मौजूदगी रही.
वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति ने अलग सियासी संकेत दिए. लालू यादव ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे तेजप्रताप से नाराज नहीं हैं.
इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के चूड़ा-दही भोज में पार्टी के विधायकों के नहीं आने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है.
–
एमएनपी/डीसीएच