Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

पीएम मोदी शनिवार को 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का करेंगे शिलान्यास, शहर को मिलेगी 41 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन

पीएम मोदी Saturday को 13,037 करोड़ रुपए की jaipur मेट्रो फेज-2 परियोजना का करेंगे शिलान्यास, शहर को मिलेगी 41 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन

jaipur, 3 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi Saturday को Rajasthan के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान 13,037 करोड़ रुपए की jaipur मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने Friday को यह जानकारी दी.

यह महत्वाकांक्षी परियोजना jaipur में शहरी परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगी और शहर के प्रमुख औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को तेज एवं आधुनिक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगी.

jaipur मेट्रो फेज-2 के तहत प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक लगभग 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण (नॉर्थ-साउथ) मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा.

यह कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (वीकेआईए), jaipur अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, टोंक रोड, सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम, कलेक्ट्रेट, jaipur रेलवे स्टेशन, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख इलाकों को आपस में जोड़ेगा.

फेज-2 परियोजना के तहत कुल 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे jaipur के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख रिहायशी इलाकों के बीच बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी.

इस परियोजना का निर्माण Rajasthan मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएमआरसीएल) करेगा, जो केंद्र Government और Rajasthan Government की 50:50 संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) कंपनी है.

परियोजना के तहत एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत (अंडरग्राउंड) मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिन्हें मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को निर्बाध यात्रा सुविधा मिल सके.

केंद्र Government की मंजूरी मिलने के बाद jaipur मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पहले निर्माण पैकेज के लिए 918.04 करोड़ रुपए से अधिक का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) जारी कर दिया है.

इस पैकेज के तहत प्रह्लादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा. इस हिस्से में 10 एलिवेटेड स्टेशन होंगे, जिनमें प्रहलादपुरा, मानपुरा, बिलवा कलां, बिलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, jaipur एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गौशाला शामिल हैं.

इसके अलावा इस कॉरिडोर को jaipur मेट्रो फेज-2 के डिपो से जोड़ने के लिए एक विशेष स्पर लाइन भी बनाई जाएगी.

पूरी परियोजना को इस तरह तैयार किया गया है कि यह jaipur के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बस अड्डों से आसानी से जुड़ सके, जिससे शहर में एक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क विकसित हो सके.

इसके साथ ही, चाकसू और चोमू जैसे आसपास के शहरों से यात्रियों को मेट्रो तक पहुंचाने के लिए फीडर बस सेवाएं शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है. ये बसें प्रहलादपुरा और टोड़ी मोड़ मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को लाएंगी.

वर्तमान में jaipur मेट्रो का फेज-1 कॉरिडोर मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक 11.64 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 11 स्टेशन हैं. इस रूट पर प्रतिदिन लगभग 50,000 यात्री सफर करते हैं.

फेज-2 पूरा होने के बाद jaipur मेट्रो की दैनिक सवारियों की संख्या करीब 2.5 लाख तक पहुंचने का अनुमान है. आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा 4 लाख से अधिक हो सकता है, जिससे मेट्रो jaipur की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का एक प्रमुख स्तंभ बन जाएगी.

–

डीबीपी

Share