
Bhopal , 8 अगस्त . Madhya Pradesh के ग्वालियर थाना क्षेत्र में Police ने Saturday को एक ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो चांदी बरामद की है, जिसमें चांदी की मूर्तियां और ज्वेलरी शामिल है.
आरोपियों ने पूछताछ में गोला के मंदिर थाना क्षेत्र में एक दुकान से 30 किलो पीतल का सामान, पड़ाव थाना क्षेत्र से एक एक्टिवा के अलावा हैदराबाद में भी एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात करना कुबूल किया है. Police को ग्वालियर शहर के अलावा अन्य राज्यों में हुई चोरी की वारदातों में भी इन चोरों के शामिल होने की आशंका है, इसलिए इन सभी से पूछताछ जारी है.
दरअसल, 19/20 जुलाई की रात को ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप में इन चार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फिर फरार हो गए थे. यहां खास बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहले मोती महल स्थित बैंजाताल से एक लाल कलर की एक्टिवा को चुराया था और फिर ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोला था.
इसके अलावा, चोरों ने गोला के मंदिर क्षेत्र में भी एक दुकान से पीतल का सामान चुराया था. इसके बाद सभी आरोपी Bhopal , उज्जैन, नागपुर और हैदराबाद भाग गए थे. जांच-पड़ताल में मुखबिर की सूचना पर Police ने पहले दो सगे भाइयों छोटू उर्फ योगेश और गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया को पकड़ा और फिर इनसे पूछताछ के आधार पर चोरी में शामिल अन्य दो आरोपियों अतुल शर्मा और श्याम सुंदर कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है.
इनमें अतुल शर्मा मूलतः भिंड का रहने वाला है. वहीं, बाकी सभी आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं. Police ने इनके पास से 5 किलो चांदी, 6 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. वहीं, पूछताछ के दौरान इन चोरों ने हैदराबाद में भी 1 अगस्त को एक ज्वेलरी शॉप से 3 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करना कबूल किया है. फिलहाल, Police इन सभी से पूछताछ कर रही है.
–
डीके/डीकेपी