मुंबई में शिवसेना उम्मीदवार पर हमला के मामला: पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Mumbai , 9 जनवरी . Mumbai के बांद्रा पूर्व के संत ज्ञानेश्वर नगर इलाके में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर हुए चाकू हमले के मामले में अभी तक हमलावर का कोई सुराग नहीं लगा है. चुनाव प्रचार के दौरान हाजी सलीम कुरैशी पर हमला हुआ था. घटना के 36 घंटे बाद भी हमलावर Police की पकड़ से बाहर है.

Mumbai Police के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पीड़ित कुरैशी के बयान के आधार पर Mumbai की खेरवाड़ी Police ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

Police के अनुसार, Wednesday शाम करीब 5 बजे कुरैशी कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करते हुए एक बेहद संकरी और कम रोशनी वाली गली में पहुंचे थे. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके पेट पर चाकू से वार किया. गली की चौड़ाई महज दो फीट होने और दृश्यता कम होने के कारण न तो कुरैशी और न ही उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता हमलावर को पहचान सके. हमले की जानकारी तब सामने आई, जब कुरैशी ने अपने पेट से खून निकलते देखा.

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया. Police अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में सभी ने यही कहा है कि किसी ने भी आरोपी को नहीं देखा.

एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई cctv कैमरा मौजूद नहीं था. आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. हालांकि, Police ने पूछताछ के लिए इलाके के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. फिर भी जांच में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. इसके साथ ही, खेरवाड़ी Police ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

बता दें कि वार्ड नंबर 92 से चुनाव लड़ रहे सलीम कुरैशी पहले एआईएमआईएम के टिकट पर नगरसेवक रह चुके हैं और बाद में शिवसेना में शामिल हुए थे. हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि Police अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है.

डीसीएच/

Leave a Comment