यूपी एसटीएफ-मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, साइबर ठगों को सिम सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 9 जनवरी . साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Mumbai क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल की. टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपए के इनामी और साइबर ठगों को सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह के कथित सदस्य सिहान शेख (35) को गिरफ्तार किया है.

Mumbai Police की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला सिहान शेख पिछले करीब 25 सालों से Mumbai में रह रहा था. उस पर जाली दस्तावेजों के जरिए अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ से 10 हजार से अधिक सिम कार्ड हासिल कर उन्हें देश-विदेश में सक्रिय साइबर अपराधियों को बेचने का आरोप है. Police की जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्ड को ऊंची कीमतों पर विदेशी नागरिकों को बेचा गया.

Police का कहना है कि बड़ी संख्या में ये सिम कार्ड लाओस, थाईलैंड और कंबोडिया से संचालित साइबर क्राइम सिंडिकेट्स तक पहुंचाए गए. इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, पार्सल फ्रॉड और गेमिंग ऐप्स से जुड़े घोटालों में किया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, यूपी Police को इनपुट मिला था कि सिहान शेख Mumbai के कोलाबा इलाके में छिपा हुआ है. इस सूचना के आधार पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और इसके बाद Mumbai सीआईयू और यूपी एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की जांच के लिए यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है.

Police की मानें तो, सिहान शेख एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में काम करता था और लंबे समय तक कानून की नजरों से बचने में कामयाब रहा. वह बेहद शातिर तरीके से काम करता था और अपने नाम पर कभी भी कोई मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रजिस्टर नहीं कराता था. जांच में सामने आया है कि वह अपने एक दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था, ताकि Police और अन्य एजेंसियों को चकमा दिया जा सके.

पीएसके

Leave a Comment