बिहार में पुलिस एक जाति के अपराधियों को कर रही टारगेट: राजद

Patna, 11 फरवरी . बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष Government पर लगातार हमलावर है. इस बीच, Wednesday को राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में एक खास जाति के अपराधियों को टारगेट करने का आरोप लगाया. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हम लोग किसी अपराधी का समर्थन नहीं कर रहे हैं.

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. Government इसे रोक पाने में विफल है. अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी जातियों में अपराधी हैं, लेकिन Government द्वारा एक जाति को ही टारगेट किया जाता है.

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यादव और मुस्लिम अपराधियों को ही टारगेट किया जा रहा है जबकि गैर यादव अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है. विधायक ने कहा कि मैं अपराधी का समर्थन नहीं करता हूं, लेकिन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए. सभी जातियों में अपराधी हैं. सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए.

इधर, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अपराधियों की न कोई जाति होती है और न कोई धर्म होता है, अपराधी, अपराधी होते हैं. अपराधियों पर कार्रवाई की जाती है और जब अपराधी गोली चलाएंगे तो Police भी आत्मरक्षार्थ उपाय करती है. इसमें जाति और धर्म कहां आ जाता है?

इससे पहले Wednesday को Patna के आलमगंज थाना क्षेत्र में Police और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police के एक अधिकारी ने Wednesday को बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक गिरोह के लोग गायघाट के पास रंगदारी मांगने की नियत से इकट्ठा हुए हैं.

इसी सूचना के आधार पर Police और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम सुबह गायघाट इलाके में पहुंच गई और संबंधित पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. खुद को फंसा देख अपराधी ने Police पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गिर गया. उसे तुरंत पकड़ लिया गया. घायल अपराधी की पहचान राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन के रूप में की गई है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment