
नोएडा, 15 अप्रैल . गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से Police प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर Police आयुक्त (कानून/व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में Wednesday को जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग की गई.
इस दौरान Police अधिकारियों ने भारी Police बल के साथ इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का प्रयास किया. 15 अप्रैल 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत Police टीमों ने कई प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की.
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा. जो भी व्यक्ति शांति भंग करने, अराजकता फैलाने या अफवाहों के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Police ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार सक्रिय और भ्रमणशील रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके.
फ्लैग मार्च के दौरान Police की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी क्रम में थाना फेस-1 क्षेत्र में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने स्थानीय Police बल और दिल्ली Police के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग की. उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की. अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत Police को देने के लिए कहा.
Police प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे social media या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
–
पीकेटी/एएस