
चमोली, 29 दिसंबर . Prime Minister स्वनिधि योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी लगाकर जीवनयापन करने वाले लोगों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना से शहरों में सड़क किनारे छोटे-मोटे कारोबार करने वालों को बड़ा सहारा मिला है. उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में भी Prime Minister स्वनिधि योजना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है, जहां अब तक 600 से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों ने इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को मजबूत किया है.
Prime Minister Narendra Modi की पहल पर शुरू की गई इस योजना के माध्यम से देशभर में लाखों रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल दिया जा रहा है. योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें या उसे आगे बढ़ा सकें. खासकर, कोविड-19 महामारी के बाद जब छोटे कारोबारियों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, तब यह योजना उनके लिए राहत लेकर आई.
उत्तराखंड में चमोली जिले के लाभार्थियों का कहना है कि कोविड के बाद Prime Minister स्वनिधि योजना से उन्हें विशेष लाभ मिला है. नगर पालिका द्वारा उन्हें चिह्नित कर योजना से जोड़ा गया, जिससे उन्हें समय पर ऋण मिल सका. इस ऋण की मदद से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि अब वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर पा रहे हैं और पहले की तुलना में बेहतर आमदनी भी कर रहे हैं. लाभार्थियों ने केंद्र Government का आभार जताते हुए कहा कि Government ने गरीब और छोटे व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है.
योजना के लाभार्थी पुष्कर सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका के माध्यम से ऋण की सुविधा मिली. उन्होंने कहा कि इस योजना से मिली राशि से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया. आवेदन के दौरान नगर पालिका द्वारा आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें जमा करने के बाद लोन स्वीकृत किया गया. पुष्कर सिंह ने कहा कि Government की यह योजना न केवल रेहड़ी-पटरी वालों, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो रही है.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister स्वनिधि योजना के लाभ से उन्होंने अपने कारोबार को आगे बढ़ाया है और अब उनकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि हो रही है. उन्होंने केंद्र Government का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
–
एएसएच/डीकेपी