
Bengaluru, 29 . कर्नाटक के Bengaluru हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.80 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है. गांजा की कीमत 6.23 करोड़ रुपए आंकी गई है.
Bengaluru कस्टम विभाग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Bengaluru कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आ रहे तीन यात्रियों को रोका और उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके चेक-इन बैगेज से 17.80 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा निकला, जिसको जब्त कर लिया गया. गांजा की कीमत 6.23 करोड़ रुपए के आसपास है. सभी आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया.
इससे पहले Bengaluru हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने 20 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया. Bengaluru कस्टम ने बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका और चेक-इन बैगेज में छिपाई गई 7.18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त की, जिसकी कीमत 2.51 करोड़ रुपए है.
आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया. वहीं, 19 दिसंबर को कस्टम ने एक यात्री के पास से 0.86 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 30.10 लाख आंकी गई है.
वहीं, इससे पहले नशा और मादक पदार्थों को लेकर अभियान चला रही पंजाब Police के हाथ Sunday को बड़ी सफलता लगी. Police ने एक कार्रवाई के दौरान फाजिल्का में पांच किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. पंजाब Police महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि Chief Minister भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की.
उन्होंने कहा कि फाजिल्का राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान में 5.11 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलालाबाद के ढांडी कदीम गांव के निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई.
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन की खेप Pakistan स्थित तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई थी.
–
एमएस/डीकेपी