पीएम मोदी का राजस्थान का दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे शुभारंभ

New Delhi, 20 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Tuesday 21 अप्रैल को Rajasthan के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे बालोतरा के पचपदरा में India के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. Prime Minister के Rajasthan दौरे की जानकारी पीआईबी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी.

पीआईबी ने बताया कि यह ऐतिहासिक परियोजना India के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और Rajasthan Government के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित, 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) क्षमता वाले इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना 79,450 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से की गई है. अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर शोधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादन को एकीकृत करता है, जिसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. इस रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है और पेट्रोकेमिकल उत्पादन 26 प्रतिशत से अधिक है, जो दक्षता और स्थिरता के वैश्विक मानकों के अनुरूप है.

यह परियोजना India की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, पेट्रोकेमिकल आत्मनिर्भरता बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है. यह क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक पार्क के विकास के लिए एक आधार उद्योग के रूप में कार्य करेगी, जिससे संबंधित उद्योगों और सहायक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा. इसके अतिरिक्त, यह रिफाइनरी रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा.

वहीं Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”Rajasthan के औद्योगिक उत्कर्ष का ऐतिहासिक क्षण. Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में एचपीसीएल Rajasthan रिफाइनरी के साथ प्रदेश ‘पेट्रो-स्टेट’ की ओर निर्णायक कदम बढ़ा रहा है. डबल इंजन Government के संकल्प से साकार यह परियोजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सशक्त करते हुए प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाएगी.”

एसके/एएस

Leave a Comment