
New Delhi, 8 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय मलेशिया दौरा कर Sunday को स्वदेश लौटे. उन्होंने इस आधिकारिक दौरे को दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला बताया.
पीएम मोदी ने मलेशिया की ओर से मिले प्रेम का आभार जताते हुए कुछ सुखद झलकियां social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कीं. इसमें मलेशिया के विविध रंग और India के मूल निवासियों के जुड़ाव की कहानी है.
Prime Minister ने वीडियो क्लिप के साथ लिखा, “मुझे पिछले साल आसियान सम्मेलन के लिए Prime Minister अनवर इब्राहिम ने मलेशिया बुलाया था. मैं नहीं आ पाया लेकिन उनसे वादा किया था कि जरूर आऊंगा, और देखिए, 2026 की अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में मैं मलेशिया पहुंचा. पूरा भरोसा है कि ये दौरा दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और धार देगा.”
वीडियो क्लिप में Prime Minister मोदी के मलेशिया में दिए भाषण के अंश हैं. शुरुआत दोनों देशों के आत्मीय रिश्तों की डोर पर केंद्रित है. इसमें उनके भव्य स्वागत के कुछ अंश हैं. वे बोल रहे हैं, “India और मलेशिया के संबंध बहुत विशेष हैं. हम मैरिटाइम नेबर हैं, सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते रहे हैं. आज मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. हमारी सभ्यताएं साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई हैं.”
पीएम Narendra Modi ने दोनों देशों के बीच पुल का काम कर रही तमिल भाषा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम India और मलेशिया को जोड़ता है. मलेशिया में तमिल भाषा की मजबूत और जीवंत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.
पीएम मोदी ने इस दौरान आतंकवाद को लेकर जो कहा वो भी इस क्लिप में है. द्विपक्षीय वार्ता के दूसरे दिन पीएम बोले, “हमारा साझा मत है कि आज की चुनौतियों का समाधान करने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन्स का रिफॉर्म जरूरी है. हम शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे. आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है: कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं. India और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे.”
ट्रेड डील भी दोनों देशों के बीच हुई. मलेशिया के Prime Minister अनवर इब्राहिम ने कहा कि India तेजी से तरक्की कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘India की यह उल्लेखनीय प्रगति देखकर अच्छा लगता है. मलेशिया को बहुत फायदा होगा अगर हम India के साथ सहयोग के और ज्यादा रास्ते और अवसर तलाश सकें.’
Prime Minister ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति India के दृष्टिकोण पर जो कुछ कहा वो भी इस वीडियो का हिस्सा है. उन्होंने कहा, “हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास के इंजन के रूप में उभर रहा है.” Prime Minister ने कहा कि India आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है.
–
केआर/