
New Delhi, 13 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi 15 और 16 दिसंबर को जॉर्डन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. यह यात्रा India और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है और इसे दोनों देशों के संबंधों में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है.
यह दौरा जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के आमंत्रण पर हो रहा है. जॉर्डन में India के राजदूत मनीष चौहान के अनुसार, Prime Minister मोदी की यह यात्रा भारत-जॉर्डन के बीच पहले से मजबूत और बहुआयामी साझेदारी को और सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
राजदूत चौहान ने कहा कि Prime Minister की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी और साझेदारी को और ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगी. उन्होंने से कहा, “हम एक बेहद सकारात्मक और सफल यात्रा को लेकर आशान्वित हैं, जो India और जॉर्डन के बीच मजबूत रिश्तों को और गहरा करेगी.”
यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. इसके अलावा, वह युवराज हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय से भी मुलाकात करेंगे. अम्मान पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत जॉर्डन के Prime Minister द्वारा किया जाएगा.
राजदूत ने बताया कि Prime Minister का कार्यक्रम दोनों देशों द्वारा इस रिश्ते को दी जा रही अहमियत को दर्शाता है. दो दिनों के दौरान कई उच्चस्तरीय बैठकें प्रस्तावित हैं. इसके साथ ही Prime Minister जॉर्डन के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष सत्र में भी हिस्सा लेंगे, जिसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग के नए अवसरों की तलाश करना है.
Prime Minister मोदी अपनी यात्रा के दौरान जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा भी जाएंगे, जहां उनके साथ युवराज हुसैन होंगे. यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी रेखांकित करेगा.
राजदूत चौहान ने कहा, “Prime Minister का कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जो यह दिखाता है कि इस यात्रा के दौरान व्यापक स्तर पर संवाद और सहभागिता की योजना बनाई गई है.” उन्होंने बताया कि बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
Prime Minister मोदी के जॉर्डन में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करने की संभावना है. राजदूत चौहान के अनुसार, जॉर्डन में भारतीय प्रवासी समुदाय सक्रिय, अच्छी तरह से एकीकृत और Prime Minister की यात्रा को लेकर उत्साहित है.
आर्थिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए राजदूत ने कहा कि India जॉर्डन के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है. जॉर्डन से India को उर्वरकों सहित कई अहम वस्तुओं का निर्यात होता है, जो India की खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं.
उन्होंने कहा, “हमारा द्विपक्षीय व्यापार करीब 2.8 अरब डॉलर का है, जो अब लगभग 3 अरब डॉलर के करीब पहुंच रहा है. हालांकि, इसे और आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं.”
राजदूत चौहान ने India और जॉर्डन के बीच गहरे सांस्कृतिक और जन-स्तरीय संबंधों पर भी जोर दिया. उन्होंने ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ के एक मजबूत समूह का उल्लेख किया, जिनमें कई लोग India में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और आज भी India से अपने व्यक्तिगत व पेशेवर संबंध बनाए हुए हैं.
उन्होंने कहा कि शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क द्विपक्षीय संबंधों के एक अहम स्तंभ हैं. रॉयल जॉर्डनियन एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ानों की शुरुआत से दोनों देशों के बीच संपर्क और मजबूत हुआ है और भविष्य में यात्रा तथा आदान-प्रदान के और बढ़ने की उम्मीद है.
–
डीएससी