
विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून . India के Prime Minister Narendra Modi को सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर स्टेट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के President पैट्रिक हर्मिनी ने किया. सेशेल्स के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महासचिव लौआना पिल्लै ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के इस दौरे को सेशेल्स में भारतीय समुदाय और बिजनेस समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महासचिव लौआना पिल्लै ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi का सेशेल्स दौरा बहुत जरूरी है क्योंकि यह सेशेल्स की आजादी की 50वीं सालगिरह और India के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. सेशेल्स अलग-अलग क्षेत्रों में, खासकर होलसेल और रिटेल व्यापार के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में भारतीय समुदाय के योगदान के लिए जाना जाता है.”
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह सेशेल्स में भारतीय समुदाय और बिजनेस समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि Prime Minister Narendra Modi देश का दौरा कर रहे हैं. हम जानते हैं कि Prime Minister एक बहुत सम्मानित नेता हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौका है. यह India और सेशेल्स के बीच मजबूत संबंधों को भी दिखाता है और मेरा मानना है कि इससे भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग के और भी बड़े मौके बनेंगे.”
लौआना ने कहा, “India और सेशेल्स की साझेदारी में बहुत क्षमता है. हमें यह देखने के लिए संभावनाओं को बढ़ाना होगा कि सेशेल्स की उम्मीदें क्या हैं और हम भारतीय निवेशकों के साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं. Prime Minister ने यहां काफी लंबा सफर तय किया है और मुझे लगता है कि यह दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए है.”
दोनों देशों के बीच साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि आप डिजिटलाइजेशन पर जोर दें क्योंकि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. India में डिजिटलाइजेशन की बहुत ज्यादा क्षमता है और हम India और सेशेल्स के बीच स्किल्स का लेन-देन करना चाहेंगे ताकि बिजनेस भी डिजिटलाइजेशन के जरिए अपनी सेवाओं को अपग्रेड और बेहतर कर सकें, यानी पेमेंट प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन सेवाओं के जरिए, शैक्षणिक स्तर पर प्रशिक्षण हो सकती है, यहां तक कि मेडिकल प्रैक्टिस पर भी ट्रेनिंग के लिए, यह बहुत जरूरी है और आजकल हम ऑनलाइन बहुत कुछ सीख रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वीडियो और एक्सेसरीज के दूसरे सोर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि सेशेल्स विदेश में भारतीय बिजनेस को क्या देना चाहता है. इसलिए सेशेल्स में, समुद्री अर्थव्यवस्था में, जैसा कि आपने बताया, यह एक जरूरी फैक्टर है, इसलिए वहां निवेश का जरूर स्वागत है. पर्यटन के क्षेत्र में भी, हम पर्यटन उद्योग को बढ़ाना चाहते हैं.
India और सेशेल्स के बीच समुद्री साझेदारी को लेकर उन्होंने कहा, “हमने पहले भी समुद्री क्षेत्र में हमारी साझेदारी बहुत मजबूत रही है और मेरा मानना है कि दोनों देश अपने दृष्टिकोण में एक जैसे हैं और अधिक मजबूत साझेदारी बनाने के लिए तैयार हैं. सुरक्षा हर देश के लिए बहुत जरूरी है, और India के पास जो विशेषज्ञता है, वह सेशेल्स में हमारे लिए बहुत कीमती है.”
सेशेल्स की अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदान को लेकर लौआना पिल्लै ने कहा, “मुझे लगता है कि दोनों देशों को अपनी कामयाबियों के लिए एक-दूसरे को बधाई देनी चाहिए. यहां सेशेल्स में, हमारे पास एक बड़ा प्रवासी भारतीय समुदाय है, जिसके सदस्यों ने हमारी अर्थव्यवस्था के विकास और बढ़ोतरी में अहम योगदान दिया है. यह बहुत जरूरी है कि हम इस साझेदारी को और मजबूत करते रहें. जैसा कि मैंने बताया, दोनों देशों को बधाई और मेरा मानना है कि Prime Minister का यहां दूसरा दौरा दिखाता है कि India और सेशेल्स एक साथ काम करने के लिए कितने गंभीर स्तर पर प्रतिबद्ध हैं.”
आखिरी में उन्होंने कहा, “इस दौरे से भारतीय व्यावसायिक समुदाय को हिम्मत और मजबूती मिली है, क्योंकि इससे पता चलता है कि उन्हें न सिर्फ सेशेल्स में बल्कि India में भी पहचान मिली है. Prime Minister के यहां आने से वे बहुत खुश हैं, खासकर इसलिए क्योंकि शहर को उनके स्वागत के लिए सजाया गया है और सेशेल्स की बढ़ती अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को दर्शाने के लिए सजाया गया है. दुनिया भर में युद्धों या झगड़ों के बावजूद, सेशेल्स सुरक्षित बना हुआ है और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाए हुए है.”
बता दें, पीएम मोदी का ये दौरा 27 जून से शुरू हुआ, जो 29 जून तक जारी रहेगा. इस यात्रा का उद्देश्य India और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है.
–
केके/एएस