पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा शुरू, प्रधानमंत्री लक्सन ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

ऑकलैंड, 10 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया. इस दौरान न्यूजीलैंड में India की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी समेत न्यूजीलैंड के कई अधिकारी मौजूद थे.

पीएम लक्सन ने एयरपोर्ट पर Prime Minister मोदी के स्वागत का वीडियो साझा कर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है.”

वहीं न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके अलावा, पीएम मोदी ने भी एक्स पर गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए Prime Minister लक्सन का आभार जताया.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “थोड़ी देर पहले ऑकलैंड पहुंचा. एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए Prime Minister लक्सन का शुक्रिया. यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला Prime Minister दौरा है. मैं Prime Minister लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती पर समग्र चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं. मैं कल (Saturday) ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा.”

Prime Minister मोदी के न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी से ​​बात करते हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस दौरे को एक अहम पड़ाव बताया और कहा कि यह 40 साल में किसी भारतीय Prime Minister का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है.

Prime Minister के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “मैं पीएम मोदी के लिए परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. वह 40 साल बाद आ रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है, इसलिए हमारा समूह उनके लिए यह परफॉर्म करने और इस मौके को यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्साहित है.”

पीएम मोदी के सामने भारतीय सांस्कृतिक विरासत दिखाने का इसे जिंदगी भर का मौका बताते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, “मैं सच में बहुत उत्साहित हूं. क्योंकि यह जिंदगी भर में एक बार मिलने वाला मौका है, जब हमें Prime Minister Narendra Modi के सामने अपनी संस्कृति, भारतीय विरासत दिखाने का मौका मिल रहा है. परफॉर्म करने के लिए भी उतना ही उत्साहित हूं.”

केके/एएस

Leave a Comment