
New Delhi, 28 अप्रैल . न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और क्रिस लक्सन के मजबूत नेतृत्व ने भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है और इससे दोनों देशों के बीच रिकॉर्ड नौ महीनों में डील पूरी हो सकी है.
समाचार एजेंसी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मैक्ले ने कहा कि Prime Minister मोदी और Prime Minister लक्सन ने दुनियाभर में हुई मुलाकातों के माध्यम से मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित किए हैं. पिछले वर्ष, Prime Minister लक्सन ने न्यूजीलैंड के किसी भी Prime Minister द्वारा किसी भी देश में ले जाए गए अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ India का दौरा किया था.
उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी की उपलब्धियों और उनके महत्वपूर्ण नेतृत्व के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. समझौते के समापन के समय उनसे मिलना और उनसे बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी.”
उन्होंने आगे कहा कि Governmentों ने बातचीत के लिए अपना काम कर दिया है, अब बिजनेस जगत को आगे आना चाहिए और हम उन्हें समर्थन देना जारी रखेंगे.
मैक्ले ने आगे कहा कि वे India में और अधिक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल लाएंगे ताकि संबंध मजबूत हो सकें, और भारतीय व्यवसायों को भी न्यूजीलैंड का दौरा करना चाहिए.
मैक्ले ने कहा, “दोनों पक्षों द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आयोजित किए जा सकते हैं. अंततः व्यवसायों को इस समझौते को अपनाकर अवसरों की तलाश करनी चाहिए. मेरा मानना है कि ये अवसर महत्वपूर्ण होंगे.”
मंत्री ने कहा कि वे न्यूजीलैंड में Prime Minister मोदी की मेजबानी के लिए उत्सुक हैं.
उन्होंने कहा, “उनका हार्दिक स्वागत है. उनकी मेजबानी करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात होगी.”
उन्होंने बताया कि India और न्यूजीलैंड दुनिया के दो सच्चे लोकतंत्र हैं, India सबसे बड़ा और न्यूजीलैंड सबसे पुराने लोकतंत्रों में से एक है.
दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मजबूत संबंध पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि इस वर्ष India और न्यूजीलैंड के बीच खेल सहयोग के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जो सराहनीय है. उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में India और न्यूजीलैंड के बीच एक महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच, टी20 फाइनल हुआ था, जिसे India ने जीता था.
आगे मैक्ले ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “Prime Minister मोदी, न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है. अपनी क्रिकेट टीम को भी साथ लाएं, हमें एक और मैच देखना बहुत पसंद आएगा!”
–
एबीएस/