
New Delhi, 11 फरवरी . India में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकलाल ने Wednesday को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर विकासशील देशों की चिंताओं को लगातार उठाने में India और Prime Minister Narendra Modi की भूमिका की सराहना की. उन्होंने विकासशील देशों के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी अभूतपूर्व बताया.
सूकलाल ने को दिए साक्षात्कार में India के योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, “आजादी मिलने के बाद से, उससे भी पहले, India ग्लोबल साउथ में पूरी तरह से शामिल रहा है और इसका नेतृत्व करता रहा है. हमने 2023 में India की जी20 अध्यक्षता के दौरान यह देखा. यह India और Prime Minister Narendra Modi की पहल से ही था कि अफ्रीकन यूनियन (अफ्रीकी संघ) को जी20 के स्थाई सदस्य के तौर पर शामिल किया गया.”
उन्होंने आगे कहा, “दक्षिण अफ्रीका समेत पूरे अफ्रीकी महाद्वीप ने इस बात की बहुत तारीफ की कि India ने इसे मजबूती से एजेंडा में रखा और अब हमारे पास अफ्रीकी संघ है, जो सही मायने में एक स्थायी सदस्य है और जी20 मामलों में महाद्वीप की तरफ से पूरी तरह से हिस्सा ले रहा है.”
India की अगुवाई की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा, “India ने अपनी अध्यक्षता के दौरान ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ भी शुरू किया. इसकी अध्यक्षता दो बार पीएम मोदी ने की. इसने ग्लोबल साउथ के सामने आने वाले मुख्य मुद्दों की ओर सबका ध्यान खींचा और मिलकर समाधान ढूंढने पर जोर दिया. India न केवल एक अग्रणी आवाज है, बल्कि ग्लोबल साउथ की मुख्य चुनौतियों से निपटने में एक लीडिंग इनिशिएटर भी है.”
पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी उच्चायुक्त ने कहा कि India के पीएम का दुनिया भर में बहुत सम्मान है और जी20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उनकी मौजूदगी का काफी असर भी पड़ा है.
सूकलाल ने कहा, “उनकी लीडरशिप में, पिछले दस सालों में India की जीडीपी दोगुनी से ज्यादा हो गई है और India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. लाखों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. उन्होंने ब्रिक्स, जी20 और ग्लोबल साउथ इनिशिएटिव में एक मजबूत रोल निभाया है. वैश्विक मंच पर India का नेतृत्व उभरती बहुध्रुवीय दुनिया को आकार दे रहा है. ग्लोबल साउथ Prime Minister मोदी को निर्णय लेने में सक्षम और असरदार ग्लोबल लीडर के तौर पर देखता है.”
इस अनुभवी राजनयिक ने यह भी उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में होने वाले चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई Government की वापसी होगी.
दक्षिण अफ्रीकी उच्चायुक्त ने कहा, “लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई Government की जरूरत है. लोकतंत्र हमारे समाज और Governmentों का एक जरूरी हिस्सा है. बांग्लादेश की अंतरिम Government द्वारा चुनाव कराने का फैसला स्वागतयोग्य है. हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे. एक स्थिर बांग्लादेश न केवल अपने लोगों के लिए बल्कि इस इलाके और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए भी फायदेमंद है.”
–
केआर/