
Lucknow, 26 मई . Prime Minister Narendra Modi के Prime Minister पद पर 12 साल पूरे होने के अवसर पर Political बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इन 12 वर्षों में India ने गुड गवर्नेंस, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों को छुआ है.
BJP MP दिनेश शर्मा ने से बात करते हुए कहा, “आज ऐतिहासिक दिन है. पीएम मोदी के कुशल और विश्वस्तरीय नेतृत्व में 12 साल पूरे हो रहे हैं. इस दौरान India ने कार्य संस्कृति, निर्णय लेने की क्षमता और वैश्विक पहचान में नया आत्मविश्वास हासिल किया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में India आज निर्णायक, आत्मनिर्भर और विश्व मंच पर प्रभावशाली रूप से उभरा है.”
शर्मा ने आगे कहा, “गरीब कल्याण की योजनाएं अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं. पहली बार योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे गरीब के घर तक पहुंची हैं. जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद India की विदेश नीति मजबूत हुई है, चाहे रूस-यूक्रेन युद्ध हो या पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव, India की भूमिका संतुलित और प्रभावी रही है. विश्व अब India को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रहा है.”
यूपी Government के मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “कांग्रेस शासन में केंद्र से 100 रुपये भेजे जाते थे तो धरातल पर सिर्फ 10 रुपये पहुंचते थे. इस बारे में राजीव गांधी ने भी खुद बयान दिया था. पीएम मोदी ने इस लीकेज पर लगाम लगाई. अब पेंशन, किसान सम्मान निधि या कोई भी योजना हो, पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचता है.”
राजभर ने कहा, “पहले आवास योजना में ब्लॉकों पर भारी लूट होती थी. अब सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा जाता है. पिछले 12 सालों में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है. बिजली की समस्या समाप्त हो गई है. पहले रोस्टर रहता था कि एक सप्ताह दिन में 5 घंटे बिजली आएगी, दूसरे सप्ताह शाम में. अब गांव-गांव में 24 घंटे बिजली पहुंच रही है.”
उन्होंने आगे कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि अब हमारी सेना खुशहाल है. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में सेना को पूरा अधिकार दिया. Pakistan के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. विदेश यात्राओं में पीएम मोदी हमेशा गौतम बुद्ध की शांति और करुणा की बात करते हैं. उनके कार्य सराहनीय हैं.”
–
एससीएच/एएस