
Lucknow, 26 मई . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री व सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने Tuesday को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों और गरीब वर्ग के लोगों का नजरअंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया.
ओमप्रकाश राजभर ने से कहा, “कांग्रेस सत्ता के मद में पागल थी और उसे दलित, मुसलमान, पिछड़ा और न ही कोई गरीब दिखाई दे रहा था. 60 साल शासन के बाद भी कांग्रेस उन लोगों की कोई मदद नहीं कर पाई, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.”
उन्होंने गठबंधन में कांग्रेस को फायदा होने की बात करते हुए कहा, “अगर गठबंधन की राजनीति होगी तो यह साफ है कि इससे कांग्रेस को लाभ मिला. Lok Sabha और विधानसभा चुनाव में यह देखने को भी मिला. अगर कांग्रेस गठबंधन में लड़ती है तो उसे लाभ होगा.”
राजभर ने प्रदेश की मुख्य विपक्षी Samajwadi Party पर तंज कसते हुए कहा, “Samajwadi Party ने इस बार 400 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है. कोई भी पार्टी उनके सामने टिक नहीं पाएगी.”
उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा, “विपक्षी दल हमेशा Government के अच्छे फैसले का विरोध करते हैं. जब तीन तलाक बिल आया, तो विपक्ष ने विरोध किया लेकिन इसका स्वागत महिलाओं ने किया. जब देश में सीएए और एनआरसी आया, तो विपक्ष ने मुसलमानों को समझाया कि तुम्हारी नागिरकता छीनने का कानून है जबकि यह नागरिकता देने का कानून था. कानून लागू होने के तीन साल बाद भी एक भी इंसान की नागरिकता नहीं गई. जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा था, तब भी उन लोगों ने विरोध किया. ऐसे में अब क्या कहा जा सकता है.”
देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा, “यह पूरी दुनिया जानती है कि जब दो देश आपस में लड़ते हैं तो आसपास के देश भी प्रभावित होते हैं. खासतौर पर ईरान और अमेरिका की लड़ाई का असर और भी ज्यादा है, क्योंकि ईरान व ईराक से ही दुनिया को बड़ी तादाद में तेल की सप्लाई होती है. India पर भी इसका असर पड़ रहा है, जिसे हम स्वीकार करते हैं.”
हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “यादव समाज के लोगों ने प्रजापति समाज के युवक को मारकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया. जहां देखिए, यादव लोग पीट रहे हैं. बाराबंकी में एक युवक ने दिनदहाड़े एक राजभर युवक का गला काट दिया. सपा के लोग 400 से ज्यादा सीटें इसी कारनामे से जीतेंगे.”
–
एससीएच/पीएम