
हैदराबाद, 30 अप्रैल . केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने Thursday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi 10 मई को हैदराबाद दौरे के दौरान 7,823 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
किशन रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीसरी बार Prime Minister बनने के बाद Narendra Modi पहली बार तेलंगाना दौरे पर आ रहे हैं.
सिकंदराबाद से Lok Sabha सांसद किशन रेड्डी ने बताया कि Prime Minister मोदी विकास परियोजनाओं, खासकर रेलवे और हाईवे से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत करने के बाद सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
भाजपा नेता ने कहा कि Prime Minister मोदी तेलंगाना की जनता को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे.
उन्होंने बताया कि Prime Minister महबूबनगर क्षेत्र में करीब 3,175 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वह करीब 1,243 करोड़ रुपए की लागत से बने काजीपेट-विजयवाड़ा के बीच तीसरी रेलवे लाइन का उद्घाटन भी करेंगे.
Prime Minister मोदी हफीजपेट और जोगुलांबा रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे. किशन रेड्डी ने दावा किया कि तेलंगाना में 85,000 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमएमटीएस) ट्रेन सेवा को हैदराबाद से यादाद्रिगुट्टा तक बढ़ा दिया गया है.
शुरू की जाने वाली परियोजनाओं में पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन के लिए एक टर्मिनल भी शामिल है.
किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र Government तेलंगाना के विकास को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने बताया कि वारंगल में काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है.
Union Minister ने यह भी कहा कि हैदराबाद मेट्रो रेल के दूसरे चरण पर केंद्र Government विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मिलने के तुरंत बाद फैसला करेगी.
भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में Prime Minister मोदी तेलंगाना की जनता को भाजपा का समर्थन देने के लिए धन्यवाद देंगे. किशन रेड्डी ने कहा कि हालिया Lok Sabha चुनाव में भाजपा ने राज्य में करीब 50 प्रतिशत सीटें जीती थीं और विधान परिषद चुनाव में भी दो सीटों पर जीत दर्ज की थी.
–
एएमटी/डीकेपी