अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

New Delhi, 12 मार्च . Prime Minister Narendra Modi अगले दो दिन (13-14 मार्च) को असम और पश्चिम बंगाल की यात्रा पर रहेंगे. Prime Minister दोनों राज्यों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी ने खुद social media पर यह जानकारी दी.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं अगले दो दिनों में असम और पश्चिम बंगाल में कोकराझार, गुवाहाटी, सिलचर और कोलकाता में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा. ये कार्यक्रम इन राज्यों के लोगों से बातचीत करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेंगे. विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा.

वहीं, एक्स पर दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं कोकराझार में आने के लिए उत्सुक हूं, जो बोडो संस्कृति से जुड़ा एक समृद्ध स्थान है. असम माला 3.0 सहित महत्वपूर्ण सड़क संपर्क परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे अंतर-राज्यीय संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा. तीन नई रेल सेवाओं, कामाख्या-चारलापल्ली अमृत India एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

बता दें कि Prime Minister Narendra Modi 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे. इस दौरे के दौरान, Prime Minister कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे, आधारशिला रखेंगे, भूमि पूजन करेंगे और उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे.

13 मार्च को दोपहर लगभग 1:30 बजे, Prime Minister कोकराझार में भूमि पूजन करेंगे, आधारशिला रखेंगे, और 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. उसी दिन बाद में, शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में, Prime Minister भूमि पूजन करेंगे और लगभग 19,680 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

14 मार्च को सुबह लगभग 10:45 बजे, Prime Minister सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और लगभग 23,550 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

वहीं, Prime Minister 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. दोपहर लगभग 2 बजे Prime Minister कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे.

क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, Prime Minister लगभग 16,990 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उद्घाटन की जा रही परियोजनाओं में पश्चिम बंगाल और Jharkhand में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं. इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़भाड़ और प्रदूषण में कमी, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है.

एमएस/

Leave a Comment