पीएम मोदी का जिनेवा में स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति पारमेलिन ने किया स्वागत, जी-7 में शामिल होने फ्रांस जाएंगे

New Delhi, 16 जून . India के Prime Minister Narendra Modi जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए हैं. यहां पर स्विटजरलैंड के President गाय पारमेलिन ने Prime Minister का स्वागत किया. Prime Minister मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे.

विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पीएम Narendra Modi जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए एवियन जाते हुए जिनेवा पहुंच गए हैं. स्विट्जरलैंड के प्रेसिडेंट गाय पारमेलिन ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड पार्टनरशिप को और मजबूत करने का अपना वादा दोहराया.”

बता दें, पीएम मोदी यूरोपीय देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंच रहे हैं. इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को लेकर कहा कि इसके नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्लोवाकिया की ऐतिहासिक और सकारात्मक यात्रा पूरी हो रही है. इस यात्रा के नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे. मजबूत व्यापारिक संबंधों से हमारे युवाओं को बहुत फायदा होगा. इस गर्मजोशी के लिए स्लोवाकिया Government और लोगों का शुक्रिया.”

वहीं, विदेश मंत्रालय ने लिखा, “स्लोवाकिया के सफल दौरे के बाद Prime Minister Narendra Modi जी-7 समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियन के लिए रवाना हो गए हैं.”

India और स्लोवाकिया के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर Prime Minister Narendra Modi Monday को स्लोवाक की राजधानी पहुंचे और दोनों देशों ने एक अहम रक्षा समझौते समेत कई डील पर हस्ताक्षर किया. विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि स्लोवाक पीएम रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर पीएम मोदी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया.

विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, “इस दौरे की अहमियत तब और बढ़ गई जब President पीटर पेलेग्रिनी ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में भारतीय नेता को ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया. यह स्लोवाकिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और बहुत कम विदेशी मेहमानों को दिया गया है.”

केके/पीएम

Leave a Comment