पीएम मोदी बोले, अगर युवा विकसित भारत के बारे में सोच सकते हैं तो ‘विकसित राज्य’ के बारे में क्यों नहीं: आयुशी आर्या

New Delhi, 12 जनवरी . India मंडपम में Prime Minister Narendra Modi ने विकसित India यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया. उन्होंने डिजिटल इंडिया से लेकर विकसित India 2047 में युवाओं के रोल पर प्रकाश डाला. पीएम मोदी को सुनने के लिए बिहार, Odisha, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी युवा पहुंचे थे. पीएम मोदी के द्वारा युवाओं को विभिन्न विषयों पर मिले आइडिया से युवाओं में जोश देखने लायक था.

कुछ युवाओं के साथ ने बातचीत की. बिहार से आईं आयुशी आर्या ने कहा कि विकसित India यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा है. Prime Minister मोदी युवाओं के लिए अपना समय निकालते हैं और इस स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी होता है. वे अपने विचारों को युवाओं के सामने रखते हैं. जब मैं यहां आई और उन्हें सुना तो मेरी यह यात्रा सार्थक हो गई. पीएम मोदी के आइडिया काफी अच्छे थे. मैंने वूमेन डेवलपमेंट की बात की. पीएम जेन-जी को काफी प्रोत्साहित करते हैं. जेन-जी का दिमाग काफी तेज होता है.

उन्होंने आइडिया दिया कि अगर हम विकसित India के बारे में सोच सकते हैं, तो विकसित राज्य के बारे में क्यों नहीं सोच सकते.

दिल्ली से आई श्रद्धा मिश्रा ने कहा कि पहली बार पीएम मोदी को सुनना काफी अच्छा लगा. कभी सोचा नहीं था कि Prime Minister मोदी हमें इतने ध्यान से सुनेंगे. उन्होंने जेन-जी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव था. उस पोडियम पर खड़े होकर बहुत अच्छा लगा. Prime Minister खुद वहां खड़े थे. मुझे लगता है कि वह एक अविश्वसनीय पल था.

पश्चिम बंगाल से आए दीपांश सुंदर घोष ने कहा कि आज विकसित India डायलॉग हुआ. 2025 में भी मैंने भाग लिया था. मैं अपने आइडिया को पिछले साल पीएम के सामने नहीं रख पाया था, लेकिन इस बार मैंने अपना आइडिया रखा. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उन युवाओं में से एक हूं, जिसे कार्यक्रम में बुलाया गया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषण में सारी बातें अच्छी थी, लेकिन मुझे लगता है कि आत्मनिर्भर India की जो बात है वह मुझे काफी अच्छी लगी है. India को विकसित बनाना है तो हमें कई चीजों पर निर्भरता छोड़नी होगी. उस जगह को हासिल करना होगा ताकि विकसित India का सपना जरूर पूरा हो.

Odisha से आई दिशा गोयल ने कहा कि यह एक शानदार अनुभव था, क्योंकि जिन लोगों को हम हमेशा से अपना आइडल मानते थे, वे सच में प्रेरणा देने वाले थे. उनसे पहली बार मिलना और उनके सुझाव पाना बहुत कीमती था. मुझे सबसे ज्यादा यह पसंद आया कि हमने जो आइडिया दिए, वे सिर्फ आइडिया बनकर नहीं रहेंगे, उन्हें पॉलिसी में भी बदला जाएगा. पीएम मोदी के भाषण में युवा शक्ति के लिए स्पष्ट विजन था. India का जेन-जी राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकता है. जिनका माइंड बहुत डेवलप्ड है, वे जो सोचते हैं उसे पूरा भी करते हैं. Prime Minister मोदी और स्वामी विवेकानंद के विचार बहुत अच्छे हैं. अंग्रेजी बोलने वाला ही शिक्षित क्यों कहा जाता है? दूसरे देशों में लोग अपनी लोकल भाषा में गर्व महसूस करते हैं, हमें भी अपनी लोकल चीजों में गर्व महसूस होना चाहिए. हम दुनिया से अलग नहीं हो रहे, बल्कि अपने सामानों को ज्यादा प्रोटेक्ट कर रहे हैं.

गोवा से आए शिवांश ने कहा कि Prime Minister मोदी को सुनकर काफी अच्छा लगा. गोवा एक छोटा राज्य है, मुझे अच्छा लग रहा है कि मैंने इस स्टेज पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. हम अपने विचारों से बदलाव ला सकते हैं. पीएम ने सभी के सुझावों पर जोर दिया. Prime Minister मोदी युवाओं से काफी प्रभावित हैं. पीएम ने स्टार्टअप की बात की. जब हमने उन्हें बताया कि स्टार्टअप में फंडिंग नहीं मिलती, परिवार से भी सहयोग नहीं मिलता तो उन्होंने भरोसा दिया कि आप मैदान में उतरो, Government आपके साथ है. इससे बहुत अच्छा लगा कि विकसित India के संकल्प को हम पूरा कर सकते हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment