पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस, राष्ट्रपति मैक्रों से होगी मुलाकात; ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का करेंगे उद्घाटन

नीस, 13 जून . India के Prime Minister Narendra Modi फ्रांस के नीस शहर पहुंच चुके हैं. Prime Minister मोदी फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों से Sunday को खास मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके साथ ही फ्रांसीसी President इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर ‘India इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन करेंगे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरे से खास क्षेत्रों में भारत-फ्रांस के बीच सहयोग को और मजबूत करने का मौका मिलेगा. India और फ्रांस साल 2026 को ‘ईयर ऑफ इनोवेशन’ के तौर पर मनाएंगे. इस वजह से, इनोवेशन के क्षेत्र में खास फोकस होगा.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ‘India इनोवेट्स’ इवेंट India के इनोवेशन इकोसिस्टम को दिखाएगा और स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अपने कटिंग-एज सॉल्यूशन और प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देगा.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा, “नीस पहुंच गया. नीस के अलावा, इस फ्रांस दौरे में एवियन और पेरिस में कार्यक्रम शामिल हैं. द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एंगेजमेंट होंगे, जिनका मकसद मुख्य विकास साझेदारों के साथ India की दोस्ती को बेहतर बनाना होगा. मैं कल (Sunday को) President मैक्रों से मिलने और ‘India इनोवेट्स’ में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं.”

विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बताया कि वह 13 से 18 जून तक President इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस और Prime Minister रॉबर्ट फिको के बुलावे पर स्लोवाकिया का दौरा करेंगे.

इस साल फरवरी में फ्रांसीसी President मैक्रों India दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की और दोनों देशों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने बताया कि India के रणनीतिक दृष्टिकोण में फ्रांस की एक खास जगह है. इस साल की शुरुआत में, President मैक्रों India आए थे और हमने दोनों देशों के संबंधों को एक खास वैश्विक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया. अब मैं नीस में President मैक्रों से मिलूंगा.

पीएम मोदी और मैक्रों इस दौरान दोनों देशों के बीच फरवरी से हुए विकास की समीक्षा करेंगे और दोनों देशों के सहयोग में अगले चरण की रूपरेखा तैयार करेंगे. Prime Minister ने कहा कि वह फ्रांसीसी President के साथ आपसी हितों के जरूरी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का इंतजार कर रहे हैं.

Prime Minister नीस में 14 जून को President मैक्रों के साथ ‘India इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन करेंगे. नीस के बाद वह स्लोवाकिया का दौरा करेंगे. वह 1993 में आजादी के बाद से स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहले Prime Minister होंगे.

इस ऐतिहासिक दौरे पर शीर्ष नेतृत्व दोनों देशों के संबंधों में मजबूती लाने पर जोर देंगे. स्लोवाकिया के दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “मैं ब्रातिस्लावा में President पेलेग्रिनी और Prime Minister रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं. मुझे स्लोवाक बिजनेस लीडर्स से बातचीत करने का भी मौका मिलेगा. भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, यह दौरा यूरोपीय संघ के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा, जिसका स्लोवाकिया एक जरूरी और अहम सदस्य है.”

केके/डीएससी

Leave a Comment