पीएम मोदी ने भारतीय यहूदी समुदाय के सदस्यों से की मुलाकात, बोले – दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल

New Delhi, 26 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi इजराइल के ऐतिहासिक दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने इजराइल की संसद को संबोधित किया. तमाम कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद India रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की.

Prime Minister Narendra Modi ने social media एक्स पर भारतीय यहूदी समुदाय के सदस्यों के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वह लोगों के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय यहूदी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की. India के साथ उनका गहरा संबंध और इजराइल के लिए उनका उल्लेखनीय योगदान हमारे दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल के रूप में खड़ा है.”

पीएम मोदी अपना दो दिवसीय इजरायल का राजकीय दौरा पूरा कर वापस India लौटे. इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर Prime Minister Narendra Modi को विशेष अंदाज में विदाई दी.

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी और नेतन्याहू ने एक-दूसरे को गले लगाया और कुछ देर बातचीत भी की.

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें India और इजरायल के रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” (विशेष रणनीतिक साझेदारी) के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी. पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उनकी बैठक बेहद फलदायी रही और दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने का फैसला किया है. साथ ही “क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप” स्थापित करने पर भी सहमति बनी है, जिससे भविष्य की तकनीकों में सहयोग बढ़ेगा.

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को भी दोनों देशों के सहयोग का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि India और इजरायल के बीच चल रहे कृषि सहयोग के तहत उत्कृष्टता केंद्रों (सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस) की संख्या बढ़ाकर 100 करने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा.

पीएम मोदी ने इजरायली वेब सीरीज ‘फौदा’ के कलाकारों से भी मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी साझा की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस मुलाकात के लिए सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं.

एएमटी/एमएस

Leave a Comment