
New Delhi, 26 फरवरी . टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो चली है. India को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार का टिकट हासिल कर चुकी है.
सेमीफाइनल की दो सीटें भर चुकी हैं, जबकि 2 सीटें अभी खाली हैं. जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद टीम इंडिया की राह आसान नजर नहीं आ रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज से Sunday (एक मार्च) को भिड़ना है.
भारतीय टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह बनानी है, तो हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. Sunday को होने वाले मैच में India और वेस्टइंडीज में से जो भी जीत दर्ज करेगा, वह सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा. ग्रुप एक से साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है.
दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड ने लगातार दो जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि Pakistan के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.
न्यूजीलैंड को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है. न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है, तो टीम को आसानी से अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा. हालांकि, अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाती है, तो टीम के लिए चीजें खराब हो सकती हैं. न्यूजीलैंड के साथ अच्छी बात यह है कि अभी टीम का नेट रन रेट (+3.050) काफी अच्छा है.
दो मैचों के बाद Pakistan के पास अभी सिर्फ एक प्वाइंट है. Pakistan को 28 फरवरी को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है. Pakistan अगर श्रीलंका को हरा देता है, तो टीम के कुल तीन प्वाइंट हो जाएंगे. हालांकि, Pakistan को यह भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे.
Pakistan श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ती है, तो इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.
–
एसएम/डीएससी